- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Jackfruit Chips: ...
लाइफ स्टाइल
Jackfruit Chips: स्वादिष्ट, मसालेदार और कुरकुरे कटहल के चिप्स घर पर जरूर ट्राई करें
Sarita
30 May 2025 7:20 AM IST

x
Jackfruit Chips: कटहल का अचार, कटहल की सब्जी तो हम सभी खाते हैं पर क्या आपने कभी कटहल के करारे चिप्स खाए हैं? यह एक यूनिक और स्वादिष्ट स्नैक हैं, जो खासकर उन लोगों को जरूर पसंद आएंगे जो कुछ नया ट्राय करना चाहते हैं. तो चलिए जानते हैं घर पर कटहल के चिप्स बनाने की आसान रेसिपी|
सामग्री
कच्चा कटहल – 500 ग्राम
हल्दी पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
नमक – स्वादानुसार
काली मिर्च पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
चाट मसाला – 1 छोटा चम्मच
तेल – तलने के लिए
विधि:
1-सबसे पहले कटहल को छीलकर छोटे पतले स्लाइस में काट लें (बिलकुल आलू के चिप्स की तरह).ध्यान रखें कि स्लाइस जितने पतले होंगे, चिप्स उतने ही करारे बनेंगे|
2-अब एक बर्तन में पानी उबालें.उसमें कटहल के स्लाइस डालें, साथ में हल्दी और थोड़ा नमक भी डालें.स्लाइस को 5-7 मिनट तक हल्का नरम होने तक उबालें.फिर छानकर एक सूती कपड़े पर फैला दें ताकि वह सूख जाएं|
3-अब कढ़ाही में तेल गरम करें.अब सूखे हुए कटहल के स्लाइस को मध्यम आंच पर गोल्डन ब्राउन और क्रिस्पी होने तक तलें.ध्यान रखें कि ज्यादा मात्रा में न डालें, बैचेस में ही तलें|
4-अब तले हुए चिप्स को एक बाउल में निकालें.ऊपर से चाट मसाला या काली मिर्च पाउडर छिड़कें (इच्छानुसार).अच्छे से मिक्स करें ताकि हर चिप्स पर मसाला चढ़ जाए
5-कटहल के चिप्स को गरमागरम या ठंडा करके चाय या कॉफी के साथ परोसें. चाहें तो इसे एयरटाइट कंटेनर में भरकर हफ्तों तक स्टोर कर सकते हैं| |
TagsJackfruit Chipsस्वादिष्टकुरकुरेकटहलचिप्सJackfruit Chipsdeliciouscrunchyjackfruitchips जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsChhattisgarh NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





