- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- कमजोर है पाचन, सताती...
लाइफ स्टाइल
कमजोर है पाचन, सताती है अपच की समस्या? गर्मियों में इस शरबत के सेवन से मिलेगी राहत संग एनर्जी
SHIDDHANT
20 April 2026 12:04 AM IST

x
Delhi दिल्ली। गर्मी का मौसम शुरू होते ही पेट की समस्याएं बढ़ जाती हैं। अपच, गैस, कब्ज और थकान जैसी शिकायतें आम हो जाती हैं। साथ ही डिहाइड्रेशन की समस्या भी लोगों को परेशान करती है। ऐसे में बाजार के शक्कर वाले ठंडे पेयों की जगह घर का बना बेल का शरबत स्वास्थ्य के लिए सबसे अच्छा और प्राकृतिक विकल्प है। यह न सिर्फ पेट को आराम देता है, बल्कि शरीर को अंदर से ठंडक और ऊर्जा भी प्रदान करता है। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के अनुसार, बेल का शरबत गर्मियों में शरीर को स्वस्थ रखने का पुराना और प्रभावी उपाय है। बेल में फाइबर, प्रोटीन, आयरन और अन्य जरूरी पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं। यह पेय सस्ता, आसानी से बनने वाला और पूरी तरह प्राकृतिक होता है।
बेल का शरबत पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है: - बेल में हाई मात्रा में फाइबर होता है जो अपच, गैस, कब्ज और पेट फूलने की समस्या को जड़ से दूर करता है। यह पेट साफ रखता है और पाइल्स में भी राहत देता है। दस्त और डायरिया पर असरदार: - गर्मियों में होने वाले दस्त को नियंत्रित करने में बेल का शरबत बहुत प्रभावी माना जाता है। शरीर को ठंडक और एनर्जी देता है: - गर्मी में बार-बार पसीना आने से शरीर कमजोर पड़ जाता है। बेल का शरबत प्यास बुझाता है, डिहाइड्रेशन से बचाता है, और पूरे दिन तरोताजा रखता है।
रक्त शुद्धि और त्वचा के लिए अच्छा: - यह खून को साफ करता है, शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालता है, और त्वचा को स्वस्थ व चमकदार बनाता है। हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद: - इसके नियमित सेवन से कोलेस्ट्रॉल का स्तर नियंत्रित रहता है और दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है। महिलाओं के लिए विशेष लाभ: - प्रसव के बाद यह दूध बढ़ाने में मदद करता है और शरीर को जरूरी पोषण देता है।
बेल का शरबत बनाना भी आसान है। इसके लिए ताजा बेल का गूदा निकालकर अच्छे से पीस लें। इसमें ठंडा पानी, थोड़ा काला नमक, जीरा पाउडर और स्वाद के अनुसार शहद या गुड़ मिलाएं। अच्छी तरह मिलाकर ठंडा करके पीएं। गर्मियों में रोज सुबह खाली पेट या दोपहर के भोजन के बाद एक गिलास बेल का शरबत पीने से पेट स्वस्थ रहता है और पूरे दिन ऊर्जा बनी रहती है। यह न सिर्फ पाचन संबंधी समस्याओं से राहत देता है, बल्कि गर्मी के मौसम में शरीर को प्राकृतिक ठंडक भी प्रदान करता है।
Tagsनई दिल्लीबेल का शरबतआयुष मंत्रालयगर्मीडिहाइड्रेशनपाचन तंत्रकब्जगैसअपचप्राकृतिक पेयस्वास्थ्य लाभघरेलू उपायशरीर को ठंडकजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





