लाइफ स्टाइल

शरीर की पाचन क्रिया के लिए जरूरी हैं आंतों की सेहत, इन फूड्स से मिलेगी मजबूती

SANTOSI TANDI
17 Aug 2023 11:45 AM GMT
शरीर की पाचन क्रिया के लिए जरूरी हैं आंतों की सेहत, इन फूड्स से मिलेगी मजबूती
x
इन फूड्स से मिलेगी मजबूती
शरीर के हर अंग का अपना विशेष काम हैं और सेहतमंद रहने के लिए हर अंग का सही से काम करना बहुत जरूरी हैं। इन्ही अंगों में से एक हैं आंत जो कि शरीर की पाचन क्रिया में महत्वपूर्ण स्थान रखती हैं। अगर आपके आंत मजबूत नहीं होंगे, तो खाना पचाने में परेशानी से लेकर मल त्याग की समस्या भी हो सकती है। आंत का काम हमारे खाने से हेल्दी और पौष्टिक चीजों को डाइजेस्ट करना है। आंत आपको कई तरह के बैक्टीरिया और वायरस संक्रमण से भी बचाती है। ऐसे में पेट को सही रखने के लिए आपको आंत को स्वस्थ रखना बहुत जरूरी है। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे आहार की जानकारी लेकर आए हैं जो आंतों की सेहत को मजबूती देने का काम करते हैं। आइये जानते हैं इन आहार के बारे में...
हाई फाइबर फूड्स
आंतों को स्वस्थ रखने के लिए आपको अपने आहार में फाइबर की अधिक मात्रा शामिल करनी चाहिए। अघुलनशील फाइबर पानी को अवशोषित कर मल त्याग में मदद करता है। यह आंत के बैक्टीरिया के लिए भी काफी अच्छा होता है। वैसे तो घुलनशील और अघुलनशील फाइबर पाचन में सहायता करता है। यह कब्ज, एसिडिटी और पेट की अन्य समस्याओं में भी फायदेमंद होता है। साथ ही हाई फाइबर फूड्स की मदद से आप अपने वजन को नियंत्रित कर सकते हैं। इससे हृदय रोग, हाई ब्लड प्रेशर और टाइप 2 डायबिटीज का खतरा कम हो सकता है।
डार्क चॉकलेट
डार्क चॉकलेट खाने में भले ही कड़वी लगे लेकिन इसके स्वास्थ्य जान आप इसे खाने से मना नहीं करेंगे। आपको बता दें कि डार्क चॉकलेट आंतों में मौजूद गुड बैक्टीरिया के लिए बहुत फायदेमंद है। इसमें मौजूद कोकोआ दरअसल एंटीऑक्सिडेंट से भरा होता है जो इन बैक्टीरिया के प्रोडक्शन में मदद कर सकता है।
प्रोबायोटिक्स का सेवन
आंतों को मजबूत बनाने के लिए प्रोबायोटिक्स का सेवन सबसे अच्छा माना जाता है। इसके सेवन से गट हेल्थ मजबूत होती है और इसमें पाए जाने वाले बैक्टीरिया आपकी आंतों को काफी लाभ पहुंचाते हैं। प्रोबीयोटिक्स खाने से शरीर में लाभकारी बैक्टीरिया बढ़ते हैं। इससे पेट की समस्याओं में भी काफी लाभ मिलता है और आप अंदर से स्वस्थ महसूस करते हैं। प्रोबायोटिक्स में आप दही, योगर्ट, किम्ची, केफिर और कुछ खास डेयरी प्रोडक्ट्स खा सकते हैं। अगर आपको लैक्टोज इंटॉलरेंस की समस्या है, तो डॉक्टर की सलाह के बाद किसी चीज का सेवन करें।
एंटीइंफ्लेमेटरी फूड्स
पेट में दर्द और आंतों की तकलीफ का एक कारण सूजन की समस्या भी हो सकती है। सूजन की दिक्कत तब आती है, जब शरीर का इम्यून सिस्टम अच्छे से काम नहीं करता है और आप संक्रमण की चपेट में आ सकते हैं। इसके बाद आपको सूजन के अलावा और भी कई तरह की परेशानी हो सकती है। इससे आपको चिड़चिड़ापन, भूख न लगना और पेट में दर्द की दिक्कत हो सकती है। इन स्थितियों से बचने के लिए आपको एंटीइंफ्लेमेटरी फूड्स जैसे अलसी के बीज, जामुन, अंगूर, मछली, अखरोट और मिर्च का सेवन जरूर करना चाहिए।
साबुत अनाज
साबुत अनाज को अपने आहार में शामिल करना बेहद फायदेमंद होता है। यह पेट के लिए काफी अच्छा होता है। इसमें पाया जाने वाला फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और अन्य पोषक तत्व आंत और पेट के स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। इससे आपके खाने का पाचन अच्छे से होता है और मल त्याग में भी परेशानी नहीं होती है। इससे कब्ज भी नहीं होता है।
गुनगुने पानी में शहद
रोज सुबह गुनगुना पानी पीने से पाचन क्रिया तेज होती है और साथ ही यह आंतों को साफ करने में भी मदद करता है। जिन लोगों का सुबह के समय पेट साफ नहीं होता है उन्हें सुबह उठते हुए एक गिलास गुनगुने पानी में आधा या एक चम्मच डालकर जरूर पीना चाहिए।
हरी पत्तेदार सब्जियां
पालक, ब्रोकली और केल जैसी हरी पत्तेदार सब्जियां फाइबर के साथ-साथ विटामिन, खनिज और आयरन से भरपूर होती हैं। ढेर सारी पत्तेदार सब्जियां खाने से आपका आंत तंत्र बेहतर होता है और बेहतर तरीके से काम करता है।
आंतों की सफाई के लिए दूध भी बहुत जरूरी है। हालांकि, कुछ लोगों को दूध से कब्ज की शिकायत हो जाती है। लेकिन अगर रात के समय हल्के गरम दूध में थोड़ा सा मीठा डालकर लिया जाए तो सुबह आंतों को साफ करने में बेहद मदद मिलती है। लेकिन अगर आप अपने वजन को कंट्रोल रख रहे हैं, तो ज्यादा फैट वाला दूध और उसमें मीठा आपकी डाइट को बिगाड़ सकता है।
Next Story