- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- International Yoga Day...
लाइफ स्टाइल
International Yoga Day 2025: जानिए योग दिवस कब और क्यों मनाया जाता है
Sarita
9 Jun 2025 10:28 AM IST

x
International Yoga Day 2025: योग के कई लाभ हैं, जिसके बारे में दुनियाभर को जागरूक करने के लिए हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। योग दिवस शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों के प्रति जागरूकता फैलाने का एक वैश्विक प्रयास है। 2025 में 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। आइए जानते हैं कि योग दिवस मनाने की शुरुआत कब और कहां से हुई। इस साल की थीम क्या है और योग के क्या लाभ हैं।
योग दिवस कब मनाया जाता है:
हर साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जाता है। योग दिवस मनाने के लिए 21 जून का दिन इसलिए चुना गया क्योंकि यह वर्ष का सबसे लंबा दिन होता है, जिसे गर्मी का संक्रांति दिवस भी कहा जाता है। यह दिन योग के लिए प्रतीकात्मक रूप से महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह आत्म-जागरूकता और आध्यात्मिक ऊर्जा का समय माना जाता है।
योग दिवस क्यों मनाया जाता है:
शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए योग दिवस मनाने की शुरुआत हुई
इस दिन के जरिए योग के लाभों के प्रति वैश्विक जागरूकता फैलाई जाती है।
आंतरिक शांति और संतुलन को प्रोत्साहित करने के लिए योग दिवस मनाने की शुरुआत हुई।
समाज में एकता और सद्भाव को बढ़ावा देने के लिए वैश्विक स्तर पर योग दिवस मनाने के लिए भारत ने प्रस्ताव रखा था।
योग दिवस 2025 की थीम:
प्रत्येक वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस एक खास विषय पर आधारित होता है। इस साल योग दिवस 2025 की थीम है Yoga for One Earth, One Health यानी एक पृथ्वी और एक स्वास्थ्य के लिए योग। यह थीम पृथ्वी पर हर व्यक्ति के स्वास्थ्य के लिए योग को प्रोत्साहित करने पर आधारित है। इस थीम का उद्देश्य व्यक्तिगत और वैश्विक स्वास्थ्य के बीच संबंध को उजागर करना है। साथ ही पर्यावरणीय संतुलन और सतत विकास में योग की भूमिका को रेखांकित करना भी है।
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 सितंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में योग दिवस का प्रस्ताव रखा था। इसी वर्ष 11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र ने इस प्रस्ताव को स्वीकार किया और 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने की घोषणा की। जिसके बाद पहला योग दिवस 21 जून 2015 को मनाया गया, जिसमें दुनिया भर से लाखों लोगों ने भाग लिया।
TagsInternationalYoga Dayयोग दिवसInternationalजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





