लाइफ स्टाइल

बैंगन की जगह इस बार बनाए आलू का भरता

Kiran
15 Jun 2023 12:41 PM GMT
बैंगन की जगह इस बार बनाए आलू का भरता
x
आवश्यक सामग्री
आलू - 1/2 किलो
जीरा - 1 चम्मच
काली मिर्च - 1 चम्मच
गर्म मसाला - 1 चम्मच
आमचूर -1 चम्मच
सूखी लाल मिर्च - 1-2
साबुत धनिया - 2 चम्मच
हींग - 1 चम्मच
चाट मसाला - 1 चम्मच
तेल - जरुरतअनुसार
नमक - स्वादअनुसार
प्याज - 2-3
हरी मिर्च - 2
हरा धनिया - 1 कप
बनाने की विधि
- सबसे पहले आप आलू को उबाल लें।
- इसके बाद उबले हुए आलू को मैश कर लें।
- इस बात का ध्यान रखें कि आलू ज्याद न मैश करें।
- अब हरी मिर्च और हरा धनिया पत्ती को बारीक-बारीक करके काट लें।
- इसके बाद प्याज को गोलाकार में काट लें।
- एक कढ़ाई में तेल गर्म करें। इसमें साबुत धनिया, सूखी लाल मिर्च ,काली मिर्च डालकर धीमी आंच पर पकाएं।
- जैसे मसालों में खुशबू आने लगे तो गैस बंद कर दें। इसके बाद मसाले ठंडे होने दें।
- मसाले ठंडे होने के बाद इन्हें मिक्सी में डालकर ग्राइंड कर लें।
- ग्राइंड किए हुए मसालों को मैश किए हुए आलू में डाल दें।
- इसके बाद इन मसालों में आमचूर पाउडर, चाट मसाला और नमक मिलाएं।
- मिश्रण में हरी मिर्च और हरा धनिया भी काटकर डाल दें।
- एक कढ़ाई में दोबारा तेल गर्म करें और उसे मीडियम आंच पर पकाएं।
- जैसे तेल गर्म हो जाए तो उसमें जीरा और हींग डालकर कुछ देर के लिए भूनें।
- हींग और जीरा भूनने के बाद इसमें प्याज डाल दें। प्याज को सुनहरा होने तक फ्राई कर लें।
- जैसे प्याज का रंग गोल्डन हो जाए तो इसमें आलू का मिश्रण मिलाएं।
- मिश्रण को सामग्री में अच्छे से पका लें। अच्छे से पकने के बाद धनिया के साथ गर्निश करें।
- धनिया के साथ गर्निश करके आप परांठे या रोटी के साथ आलू का भरता सर्व करें।
Next Story