लाइफ स्टाइल

Instant Chana Bhel: शाम के नाश्ते के लिए मसालेदार,स्वादिष्ट चना भेल

Sarita
2 Nov 2025 12:33 PM IST
Instant Chana Bhel:  शाम के नाश्ते के लिए मसालेदार,स्वादिष्ट चना भेल
x
Instant Chana Bhel: अगर आप रोज रोज एक जैसे स्नैक खाकर बोर हो गए है और शाम की हल्की भूख के लिए कुछ अलग बनाने की सोच रहे हैं तो यह सिंपल लेकिन स्वादिष्ट रेसिपी ट्राई कर सकते हैं. बिना तेल के चटपटे मसालों और चटनी से बनकर तैयार होने वाली यह रेसिपी वजन का ख्याल रखने वाले लोगों के लिए भी परफेक्ट है. प्रोटीन से भरपूर यह स्नैक आइटम को आप कभी भी बनाकर खा सकते हैं. चाहे घर पर मेहमान आए हो या फिर इवनिंग हाउस पार्टी ये हर मौके के लिए बेस्ट है. तो चलिए जानते हैं चटपटा और स्वादिष्ट चना भेल बनाने का तरीका|
चना भेल बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
काले चने – 2 कप (उबले हुए)
गाजर – एक (कद्दूकस किया हुआ)
चुकंदर – एक (कद्दूकस किया हुआ)
पत्तागोभी – आधा कप
आलू – दो उबले हुए
हरी मिर्च – दो बारीक कटी हुई
लाल मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच
अमचूर पाउडर – आधा छोटा चम्मच
काला नमक – स्वादानुसार
चाट मसाला – आधा छोटा चम्मच
मसाला प्याज – आधा कप
हरी चटनी – दो बड़े चम्मच
इमली चटनी – 3 बड़े चम्मच
नमकीन सेव – दो बड़े चम्मच
धनिया पत्ता – गार्निश के लिए
चना भेल बनाने की आसान विधि क्या है?
सबसे पहले भिगोए चने को कुकर में डालें और दोगुना पानी डालकर दो सिटी आने तक पकाएं.
जब कुकर ठंडा हो जाए तो ढक्कन खोलकर चने बाहर निकालकर एक बाउल में डालें.
इसमें गाजर, चुकंदर, बारीक कटा पत्तागोभी, उबले हुए आलू, और मसाला प्याज डालकर मिलाएं.
फिर लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला,अमचूर पाउडर और काला नमक डालकर अच्छे से मिलाएं.
इसमें ऊपर से हरी चटनी, इमली खजूर की खट्टी मीठी चटनी डालकर सारी सामग्री मिलाएं.
भेल में बारिक कटा धनिया पत्ता और सेव डालकर मिलाएं और इसे सर्व करें.
अब आपका टेस्टी और चटपटा चना भेल तैयार है|
Next Story