लाइफ स्टाइल

सुबह के breakfast. के लिए परफेक्ट है इंस्टेंट बेसन डोसा

Ratna Netam
8 July 2026 3:14 PM IST
सुबह के breakfast. के लिए परफेक्ट है इंस्टेंट बेसन डोसा
x

New Delhi नई दिल्ली : सुबह का नाश्ता ऐसा होना चाहिए जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी अच्छा हो। लेकिन भागदौड़ भरी जिंदगी में हर किसी के पास इतना समय नहीं होता कि वह लंबे समय तक तैयारी कर सके। ऐसे में अगर आप कुछ ऐसा बनाना चाहते हैं जो जल्दी तैयार हो जाए और खाने में भी स्वादिष्ट लगे, तो इंस्टेंट बेसन डोसा एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।आमतौर पर डोसा बनाने के लिए पहले से तैयार बैटर की जरूरत होती है, जिसे तैयार करने में काफी समय लगता है। लेकिन अगर घर में डोसा बैटर मौजूद नहीं है, तब भी आप आसानी से बेसन का कुरकुरा डोसा बना सकते हैं। यह स्वाद में बेहद शानदार होता है और इसकी खासियत यह है कि इसे बनाने में ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ती।बेसन का यह डोसा देखने और खाने में बाजार जैसे क्रिस्पी डोसे की तरह लगता है। बेसन के चीले से अलग इसका टेक्सचर ज्यादा कुरकुरा होता है। सुबह के नाश्ते के लिए यह बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आ सकता है।

बेसन डोसा बनाने के लिए जरूरी सामग्री

इस इंस्टेंट डोसे को बनाने के लिए आपको एक कप बेसन, दो चम्मच सूजी, तीन चम्मच चावल का आटा, एक चम्मच नमक, एक कप बारीक कटी प्याज, शिमला मिर्च, टमाटर, आधा चम्मच अजवाइन, आधा चम्मच चिली फ्लेक्स, आधा चम्मच जीरा, एक चम्मच लाल मिर्च-लहसुन का पेस्ट, आधा चम्मच हल्दी पाउडर, बारीक कटा हरा धनिया और जरूरत के अनुसार तेल चाहिए।

ऐसे तैयार करें डोसे का बैटर

सबसे पहले एक बड़े बर्तन में बेसन लें। इसमें सूजी और चावल का आटा मिलाएं। अब इसमें नमक, हल्दी पाउडर, अजवाइन, जीरा और चिली फ्लेक्स डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इसके बाद थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए पतला घोल तैयार करें।

ध्यान रखें कि डोसे का बैटर न ज्यादा गाढ़ा हो और न ही बहुत पतला। बैटर तैयार होने के बाद इसमें बारीक कटी प्याज, शिमला मिर्च, टमाटर, हरा धनिया और लाल मिर्च-लहसुन का पेस्ट डालकर अच्छी तरह मिला लें।

10 मिनट में ऐसे बनाएं क्रिस्पी डोसा

अब एक नॉन स्टिक तवा या लोहे का तवा गर्म करें। तवे पर हल्का तेल लगाएं और तैयार बैटर को धीरे-धीरे फैलाते हुए गोल आकार दें। ऊपर से थोड़ा तेल डालें और मध्यम आंच पर पकने दें।जब डोसा नीचे से सुनहरा और कुरकुरा होने लगे, तो उसे पलटने की जरूरत नहीं होती। इसे तवे से निकालकर गरमा-गरम परोस सकते हैं।

किसके साथ खाएं बेसन डोसा?

बेसन डोसे का स्वाद नारियल की चटनी, टमाटर की चटनी, हरी चटनी या सांभर के साथ और भी बढ़ जाता है। इसे सुबह के नाश्ते के अलावा हल्के स्नैक्स के रूप में भी खाया जा सकता है।

क्यों खास है बेसन डोसा?

इस रेसिपी की सबसे बड़ी खासियत इसकी जल्दी बनने वाली विधि है। जहां सामान्य डोसे के लिए बैटर तैयार करने में कई घंटे लग सकते हैं, वहीं बेसन डोसा कुछ ही मिनटों में तैयार हो जाता है। इसमें बेसन होने के कारण यह स्वाद के साथ-साथ प्रोटीन का भी अच्छा स्रोत माना जाता है।अगर आप रोज के नाश्ते में कुछ नया, आसान और स्वादिष्ट ट्राई करना चाहते हैं, तो इंस्टेंट बेसन डोसा आपके लिए एक शानदार विकल्प हो सकता है। यह कम समय में बनने वाला कुरकुरा नाश्ता पूरे परिवार को पसंद आ सकता है।

Next Story