- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- infused waters :अगर...
लाइफ स्टाइल
infused waters :अगर सादा पानी पीना बोरिंग लगता है तो ट्राई करें ये 5 स्वादिष्ट इन्फ्यूज्ड वाटर
Sarita
24 Jun 2025 11:55 AM IST

x
infused waters : आज हम आपको अलग-अलग तरह के इन्फयूज़्ड वॉटर बनाने के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप भी ट्राई कर सकते हैं-
बनाएं खीरा और पुदीना इन्फयूज़्ड वॉटर:
इस इन्फयूज़्ड वॉटर को बनाने के लिए आपको सिर्फ खीरे और ताजा पुदीने के पत्तों की जरूरत होगी। खीरे में पानी की मात्रा अधिक होती है, जो हाइड्रेशन में मदद करता है। साथ ही साथ, यह बॉडी
से टॉक्सिन बाहर निकालकर उसे डिटॉक्सिफाई करने में मदद करता है। वहीं, पुदीना पाचन तंत्र को शांत कर सकता है और अपच से राहत दिला सकता है।
सामग्री:
1 खीरा कटा हुआ, मुट्ठी भर ताजा पुदीने के पत्ते।
कैसे बनाएं:
इन्फयूज़्ड वॉटर तैयार करने के लिए एक कांच के जार में लगभग दो लीटर पानी लें। अब आप इसमें कटा हुआ खीरा व पुदीने के पत्ते डालें। इस जार को दो से
तीन घंटों के लिए फ्रिज में रख दें। आपका इन्फयूज़्ड वॉटर बनकर तैयार है। आप पूरा दिन इस पानी का सेवन कर सकते हैं।
बनाएं संतरा और रोजमेरी इन्फयूज़्ड वॉटर:
संतरा विटामिन सी का एक अच्छा सोर्स माना जाता है और इसलिए इससे आपका इयून सिस्टम बेहतर होता है। वहीं, रोजमेरी याददाश्त और एकाग्रता में सुधार कर सकती है। इतना ही नहीं, यह
पाचन में भी मददगार है और इससे ब्लोटिंग कम होती है।
1 कटा हुआ संतरा, ताजी रोजमेरी की कुछ टहनियां।
कैसे बनाएं:
इन्फयूज़्ड वॉटर तैयार करने के लिए एक कांच के जार में लगभग दो लीटर पानी लें। अब आप इसमें कटा हुआ संतरा व रोजमेरी डालें। इस जार को दो से तीन घंटों के लिए फ्रिज में रख दें। आपका इन् यूज्ड वॉटर बनकर तैयार है। अब आप इस पानी का सेवन करके इन्फयूज़्ड वॉटर से मिलने वाले
फायदे हासिल कर सकते हैं।
Next Story





