लाइफ स्टाइल

Indo Western Outfit Ideas: गरबा नाइट के लिए ऐसे तैयार कर सकते हैं इंडो वेस्टर्न आउटफिट्स

Sarita
10 Sept 2025 12:04 PM IST
Indo Western Outfit Ideas: गरबा नाइट के लिए ऐसे तैयार कर सकते हैं इंडो वेस्टर्न आउटफिट्स
x
Indo Western Outfit Ideas: शारदीय नवरात्रि इस बार 22 सितंबर से शुरू हो रही है। ऐसे में जल्द ही पूरे देश में गरबा और डांडिया की धूम भी देखने को मिलेगी। हर साल की तरह इस बार भी जगह-जगह गरबा नाइट का आयोजन किया जाएगा, जिसमें लोग पारंपरिक परिधानों में नाचते नज़र आएंगे। इस मौके पर महिलाएं खूब सजती-संवरती हैं।
गरबा नाइट में महिलाओं का आउटफिट सबसे खास होता है। हर कोई हर बार लहंगा-चोली पहनना पसंद नहीं करता। ऐसे में इंडो-वेस्टर्न आउटफिट एक बेहतरीन विकल्प बनकर उभरता है। ये न सिर्फ स्टाइलिश दिखते हैं, बल्कि इनमें आराम और परंपरा का भी बेहतरीन संतुलन होता है।
अगर आप भी इस गरबा सीज़न में कुछ अलग पहनने की सोच रही हैं, तो इस लेख में हम आपके लिए इंडो-वेस्टर्न आउटफिट्स के कुछ खास और ट्रेंडी विकल्प लेकर आए हैं, जो आपको भीड़ में सबसे अलग और खूबसूरत दिखाएंगे।
पहला आउटफिट:
सबसे पहले नजर डालते हैं कृति सेनन के इस लुक पर तो एक्ट्रेस के जैसा आउटफिट पहनकर आप गरबा नाइट में सहज रहेंगी। इसके लिए आपको गरारा के साथ क्रॉप टॉप और फिर उसके साथ एक जैकेट कैरी करनी है। ध्यान रखें कि ये जैकेट लंबी होनी चाहिए, ताकि इसका लुक अच्छा दिखे। इसके साथ बालों को स्ट्रेट करके खुला रखें, ताकि आपका लुक प्यारा दिखे।
दूसरा आउटफिट:
अब अगर आप अपने इंटो वेस्टर्न लुक में ग्लैमरस टच देना चाहती हैं तो इस आउटफिट का चयन करें। इसके लिए आपको प्लाजो कैरी करना है। प्लाजो के साथ शिमर वाला स्लीवलेस टॉप और एक दुपट्टा कैरी करें। अपने दुपट्टे को गले से चिपकाकर डालें, ताकि आपका लुक अच्छा लगे।
तीसरा आउटफिट:
बॉस लेडी लुक कैरी करना है तो क्रॉप टॉप के साथ पैंट कैरी करें। इस पैंट और टॉप के साथ आपको ऊपर से एक श्रग कैरी करनी है। अपने लुुक को अच्छा बनाने के लिए पैरों में हील्स पहनें। हील्स पहनने से आपका लुक एकदम बॉस लेडी टाइप का लगेगा। इस आउटफिट के साथ अपने बालों को पोनीटेल स्टाइल में बांधें।
इस तरह के आउटफिट को आप दो स्टाइल में कैरी कर सकती हैं। स्कर्ट और टॉप के साथ ऊपर से जैकेट कैरी करें। आप चाहें तो जैकेट को आगे से बंद भी कर सकती हैं। अपने इस लुक में चार चांद लगाने के लिए बालों को कर्ल करें, ताकि आपका हेयर स्टाइल भी अच्छी दिखे।
Next Story