- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Indian Recipes: इस तरह...
लाइफ स्टाइल
Indian Recipes: इस तरह बनाएं बेसन और सूजी का स्वादिष्ट चीला
Sarita
26 Dec 2024 11:48 AM IST

x
Indian Recipes: झटपट कोई चीला बनाना है तो सूजी और बेसन का चीला एक दम परफेक्ट है। यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है। तो आइए जानते है कैसे बनाते है टेस्टी चीले|
सामग्री
सूजी- एक कप
बेसन- एक कप
दही- एक कप से थोड़ा कम
प्याज- एक बारीक कटा
हरी मिर्च- 1-2 बारीक काटी
अदरक- छोटा टुकड़ा कद्दूकस किया
हरा धनियां- थोड़ी बारीक कटी
नमक- स्वादानुसार
सूजी और बेसन को किसी बर्तन में निकाल लीजिए। अब दही में 2 कप पानी मिलाइए अब इसे फैंट लें। इसमें दही मिला लें अब इसमें नमक मिला लें। इसे 10-15 मिनट रख दें।
अब इसमें प्याज, हरी मिर्च, अदरक और हरा धनियां डाल कर अच्छी तरह मिला दीजिए। नौनस्टिक तवे पर थोड़ा या तेल लगा कर चिकना कर लीजिए। थोड़ा मिश्रण लेकर तवे पर चीले बनाएं। चारों ओर तेल डालिये और थोड़ा सा तेल चीले के ऊपर भी डाल दीजिए। इसे ब्राउन होने पर कलछी की सहायता से पलट-पलट कर सेकें।
गरमा गरम चीले टमाटर की चटनी या हरे धनिये की चटनी के साथ सर्व करें।
TagsIndianबेसनसूजीचीलाIndiangram floursemolinachillaजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





