- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- आंखों की रोशनी बढ़ाने...
लाइफ स्टाइल
आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें
Kajal Dubey
16 Feb 2024 12:29 PM GMT

x
लाइफ स्टाइल : विटामिन सी रिच फूड सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसके सेवन से न केवल इम्यून सिस्टम मजबूत होता है बल्कि आंखों की रोशनी भी बढ़ती है। इसमें एंटीऑक्सिडेंट पाया जाता है जो आंखों के लिए किसी वरदान से कम नहीं होता है।
लंबे समय तक लैपटॉप,डेस्कटॉप या कंप्यूटर में काम करने और देर रात तक मोबाइल सर्फिंग से आंखों की समस्या होती है। इस स्थिति में आंखों में खुजली और सूजन होती है। साथ ही आंखों से पानी टपकने लगता है। वहीं, चीजें भी धुंधली दिखने लगती है। ऐसा बहुत लंबे समय तक स्क्रीन पर टाइम बिताने से होता है। अगर आपको भी आंखों की समस्या है और आप आंखों की देखभाल करना चाहते हैं, तो डाइट में इन चीजों को जरूर शामिल करें। इन चीजों के सेवन से आंखों की रोशनी भी बढ़ती है।
शिमला मिर्च में प्रचुर मात्रा में पानी पाया जाता है। साथ ही इसमें विटामिन-ए, सी, विटामिन-बी6, बीटा कैरोटीन, थायमिन और फॉलिक एसिड पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। वहीं, विटामिन-ए आंखों के लिए लाभकारी होता है। डॉक्टर भी आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए विटामिन-ए रिच फ़ूड खाने की सलाह देते हैं।
अरबी
अरबी के पत्ते में विटामिन-ए अधिक मात्रा में पाया जाता है जो आंखों के लिए वरदान समान है। आंखों की किसी भी समस्या को दूर करने में अरबी फायदेमंद होती है। इसकी सब्जी के सेवन से आंखों की रोशनी भी बढ़ती है। इसके लिए अरबी की सब्जी और पत्तों का सेवन कर सकते हैं।
गाजर
गाजर आंखों के लिए वरदान समान है। इसमें विटामिन-ए प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। सर्दियों में गाजर आसानी से मिल जाता है। इस सीजन में गाजर की खेती की जाती है। इसके अलावा, गाजर विटामिन-डी का भी प्रमुख स्त्रोत होता है। इसके लिए सर्दियों में आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए गाजर का सेवन कर सकते हैं।
विटामिन-सी
विटामिन सी रिच फूड सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसके सेवन से न केवल इम्यून सिस्टम मजबूत होता है, बल्कि आंखों की रोशनी भी बढ़ती है। इसमें एंटीऑक्सिडेंट पाया जाता है, जो आंखों के लिए किसी वरदान से कम नहीं होता है। विटामिन सी रिच फूड के सेवन से आंखों की रोशनी बढ़ती है। इसके लिए आंवला, नींबू, संतरे और खट्टे फलों का सेवन कर सकते हैं।
Tagsआंखों की रोशनीडाइटeyesightdietजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार

Kajal Dubey
Next Story