लाइफ स्टाइल

वजन घटाने के लिए डाइट में शामिल करें ये 10 इंडियन फूड्स, जानें फायदे

Tulsi Rao
29 May 2022 10:36 AM GMT
वजन घटाने के लिए डाइट में शामिल करें ये 10 इंडियन फूड्स, जानें फायदे
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। आजकल गलत खानपान और लाइफस्टाइल की वजह से लोगों में वजन बढ़ने की समस्या बढ़ती जा रही है। बढ़ता वजन कई शारीरिक और मानसिक समस्याओं का कारण बन सकता है। इसकी वजह से डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर आदि स्थितियां पैदा हो सकती हैं। सरोज हास्पिटल, एचओडी, डाइटिशियन निधि धवन के मुताबिक अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो हेल्दी खाना आपकी डाइट में शामिल होना चाहिए। हेल्दी खाना खाने से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है, साथ ही संपूर्ण स्वास्थ्य भी बेहतर बना रहता है। आज के इस लेख में कुछ ऐसे इंडियन फूड्स के बारे में जानते हैं, जो वजन कम करने में आपकी मदद कर सकते हैं।

1. अखरोट
अखरोट ब्रेन की हेल्थ के लिए काफी अच्छे होता है और इसमें न्यूरोप्रोटेक्टिव कंपाउंड भी होता है। अखरोट विटामिन्स, एंटीऑक्सिडेंट्स,मैंगनीज, ओमेगा 3 फैटी एसिड, फोलेट, तांबा और प्रोटीन से भरपूर होता है। अखरोट में मौजूद एलाजिक नामक एंटीऑक्सीडेंट डायबिटीज और सूजन से बचाने में सहायक है जो कि इंसुलिन प्रतिरोध का कारण बन सकता है। अगर आप अपनी डेली डाइट मं अखरोट शामिल करते हैं, तो वजन घटाने में भी मदद मिल सकती है।
2. दही
दही में प्रो बायोटिक्स होता है, जो आपके पाचन तंत्र और पेट की सेहत को बेहतर बनाने में मदद करता है। अच्छा पाचन भोजन में मौजूद सभी पोषक तत्वों को आसानी से अवशोषित कर लेता है। इससे वजन कम करने में मदद मिल सकती है।
इसके साथ ही दही में कैल्शियम भी अधिक मात्रा में पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है। साथ ही फैट बर्न होने में भी मदद मिलती है।
3. दलिया
दलिया फाइबर और प्रोटीन में भरपूर होता है। फाइबर पाचन में सुधार लाने के साथ आंतों की गतिविधियों में भी मदद करता है। इससे आपका पेट भी पूरी तरह से भर जाएगा। जिससे आप अनहेल्दी चीजों का सेवन काफी कम कर पाते हैं। प्रोटीन डाइजेस्ट होने में समय लेता है इसलिए आपको ज्यादा देर तक भूख नहीं लगेगी और आप ओवर ईटिंग करने से बच पाएंगे।
4. सेब
सेब में फाइबर की बहुतायत मात्रा होती है जिससे आपको काफी समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है। एक मध्यम आकार के सेब से महिलाओं में दैनिक जरूरत का 16% फाइबर और पुरुषों में 11 % फाइबर पूरा होता है। इस फाइबर से आपका डाइजेशन और गट हेल्थ में सुधार हो सकता है। फाइबर डाइट वजन घटाने में मदद कर सकता है।
5. पिस्ता
पिस्ता में कैलोरीज काफी कम होती है और अगर वजन कम करते समय आपको स्नैक खाने का मन करे तो आप पिस्ता का सेवन कर सकते हैं। इससे आपको ढेर सारे पौष्टिक तत्व भी मिलते हैं जिससे आपको ज्यादा समय तक भूख नहीं लगती है। इससे बीएमआई कम होने में मदद मिलती है।
6. शकरकंद
इनमें कैलोरीज की मात्रा कम होती है और आप इन्हें स्टार्च से भरपूर सामान्य आलुओं के साथ रिप्लेस कर सकते हैं। इनमें फाइबर के साथ-साथ पानी की मात्रा भी ज्यादा होती है। जिस कारण यह काफी आसानी से पच जाता है। यह आपकी फैट सेल्स को सिकुड़ने में मदद करता है।
7. इमली
इमली में हाइड्रोक्सीसिट्रिक एसिड होता है जो आपकी भूख शांत करने और वजन कम करने में मदद करता है। यह दिमाग के अंदर सेरोटोनिन नाम के कंपाउंड की मात्रा को भी बढ़ाता है, जिससे आपको काफी कम भूख महसूस होती है। इसका सेवन हर समय आपका पेट भरा हुआ ही महसूस कराता है।
8. काबुली चना
यह भी दलिया की तरह ही प्रोटीन और फाइबर का एक अच्छा स्रोत है। इसमें मौजूद फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करवाता है, जिससे जल्दी से भूख नहीं लगती है। साथ ही प्रोटीन भूख को शांत करने में मदद करता है। काबुली चना आपको ओवरइटिंग से बचाते हैं, इससे वजन घटाने में मदद मिल सकती है।
9. टमाटर
टमाटर आपकी भूख को कम करने में सहायक हो सकते हैं। इसमें फाइबर की मात्रा काफी ज्यादा होती है इसलिए ही यह हाई वॉल्यूम फूड की श्रेणी में आता है। अगर आप लगातार दो महीनों तक टमाटर का जूस पिएंगे तो आपको वजन कम करने में मदद मिलेगी। इससे बॉडी फैट और वेट दोनों ही कम किए जा सकते हैं।
10. मूंग की दाल
मूंग दाल में भी प्रोटीन और फाइबर की ज्यादा मात्रा पाई जाती है जोकि वजन कम करने में काफी लाभदायक होते हैं। इसे खाने से आप काफी पेट भरा हुआ महसूस करेंगे।
इन खाद्य पदार्थों से आपका वजन कम होने में भी मदद मिलेगी और साथ ही यह आपके शरीर की प्रोटीन की जरूरतों को पूरा करने में भी मदद करते हैं। अपनी वेट लॉस डाइट में आप इन फूड्स को शामिल कर सकते हैं।


Next Story