लाइफ स्टाइल

इन तरीकों से लम्बे समय तक कर्ल रहेंगे आपके बाल

Kiran
6 Jun 2023 11:55 AM GMT
इन तरीकों से लम्बे समय तक कर्ल रहेंगे आपके बाल
x
सिल्की स्ट्रेट बाल कभी-कभी बोरिंग भी लगने लगते हैं। क्योंकि इन सुपर स्ट्रेट हेयर में कर्ल्स रूकते नही हैं, कर्ल करवा कर जैसे ही आप सैलून के बाहर निकलती हैं ये लॉक्स फिर से फ्लैट हो जाते हैं। और इन दिनों तो आप कर्ल करवाने सलून भी नहीं जा सकती। तो आईये जानते है आप घर पर अपने बालों को कैसे कर्ल कर सकती हैं और कैसे इन्हें लम्बे समय तक बनाये रख सकती हैं।
कर्लिंग वान्ड
हर किसी को डिज्नी प्रिंसेस की तरह कर्ल (घुंघराले) बाल पसंद नहीं होते हैं| इसलिए आजकल बालों में नैचुरल वेव प्राप्त करने के लिए कर्लिंग वान्ड्स की मांग लगातार बढ़ती जा रही है| कर्लिंग वान्ड्स का इस्तेमाल बालों पर स्टाइलिंग प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल के बाद किया जाता है|
कर्लिंग आयरन
अगर आप अपने बालों को और भी अच्छी तरह से कर्ल करना चाहते हैं, तो आप कर्लिंग वान्ड के स्थान पर कर्लिंग आयरन का इस्तेमाल कीजिये| इसमें एक क्लैम्प लगा रहता है, जो बालों को पकड़े रहता है| यह घर पर बालों को कर्ल करने का आसान तरीका है|
गीले बालों को करें कर्ल
अक्सर आपने देखा होगा कि जब आपके बाल गीले रहते हैं तो उसें रोल करने पर अपने आप ही मुड़ जाते हैं जो बाद में एक खास लुक देते हैं इसलिये जब आपके बाल गीले हों तो पानी निकाल लेने के बाद उन्हें रैग्स या हेयर रोलर्स से टाई कर लें और सूख जाने तक बंधा रहने दें। बाद में खोल दें। आपके बाल कर्ली हो जायेगें। जो काफी समय तक वैसे ही बने रहेगें।
कंडीशनर
बालों में ज़्यादा कंडीशनर उन्हें स्लिपरी बनाता है और इससे बालों में कर्ल्स टिक नहीं पाते। इसीलिए कंडीशनर कम लगाएं। साथ ही हमेशा हेयर वॉश करने के अगले दिन ही बालों को कर्ल करें। क्योंकि ऐसे में बालों में नैचुरल ऑयल होगा, जिससे बालों में कर्ल्स ज़्यादा टाइम तक बने रहेंगे।
सही उपकरण का उपयोग करें
कई बार लोग बालों को कर्ल करने के उत्साह में बिना जांचे-परखें टूल्स खरीद लेते हैं। वे यह नही जानते कि ये उत्पाद उन पर सूट करेगा या नहीं। आपको इस बात की जानकारी अवश्य होनी चाहिये कि यदि आप मज़बूत कर्ल्स पाना चाहती हैं तो छोटी बैरल (barrel) वाली आयरन आपके लिए सही रहेगी। पर अगर आप बड़े वेव्स चाहती हैं तो बड़े बैरल वाला कर्लर बेस्ट है। इसके अलावा, एक बात और आपको ध्यान रखनी चाहिए कि जो भी प्रोडेक्ट का पयोग आप कर रहे है अच्छी ब्रांड का होना चाहिये जिसका तापमान ज्यादा ना रहे।
Next Story