लाइफ स्टाइल

गर्मियों में ज्यादा तापमान और डिहाइड्रेशन से हो सकती हैं आंखों से जुड़ी ये समस्याएं, जेन आँखों का ध्यान रखने का सही तरीका

Tulsi Rao
4 May 2022 4:22 PM GMT
गर्मियों में ज्यादा तापमान और डिहाइड्रेशन से हो सकती हैं आंखों से जुड़ी ये समस्याएं, जेन आँखों का ध्यान रखने का सही तरीका
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। Summer Eye Problems: गर्मियों का हाई टेम्प्रेचर और पानी की कमी से होने वाले डिहाइड्रेशन का असर सिर्फ हमारी सेहत पर ही नहीं पड़ता बल्कि ये आंखों को भी प्रभावित कर सकता है। इसलिए बहुत जरूरी है आंखों का भी ख्याल रखना। तो किस तरह की समस्याएं इस मौसम में परेशान कर सकती हैं और ये कितनी खतरनाक हो सकती हैं, जान लें जरा इनके बारे में।

1. आंखों में जलन

गर्मियों में आंखों में होने वाली जलन की एक वजह सीड्स या पैथोजन्स हो सकते हैं जो हवा में मौजूद होते हैं और आंखों को प्रभावित करते हैं।

2. कंजक्टिवाइटिस

कंजक्टिवाइटिस होने के पीछे बैक्टीरियल, फंगल या वायरल इंफेक्शन हो सकता है, जो इस मौसम में आम समस्या है। सबसे खराब बात कि ये एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता है। इस समस्या में खुजली के साथ, आंखें लाल हो जाती हैं और लगातार पानी भी आता रहता है।

3. आई एलर्जी

इस मौसम में आई एलर्जी बहुत ही कॉमन प्रॉब्लम है जो खुजली, जलन और रेडनेस की वजह बनते हैं। इनके पीछे वजह है पॉल्यूशन और बहुत ज्यादा टेम्प्रेचर। तो बाहर निकलने से पहले आंखों को कवर जरूर करें।

4. कॉर्नियल बर्न्स

ज्यादा देर धूप में रहने से कॉर्नियल बर्न्स की समस्या हो सकती है। आंखों से जुड़ी इस समस्या में चीज़ें धुंधली नजर आती हैं और बहुत ज्यादा ड्राय होने लगत हो जाती है और आंखों में ड्रायनेस महसूस होती है।

5. ड्राय आई

पर्याप्त मात्रा में पानी न पीने से इस मौसम में बहुत जल्दी डिहाइड्रेशन की प्रॉब्लम हो जाती है। बॉडी के साथ आंखों पर भी इसका असर देखने को मिलता है। जलन के साथ आंखें सूखी-सूखी सी लगती हैं। जो बहुत इरीटेट करती हैं।

6. स्टाई

स्टाई बैक्टीरियल इंफेक्शन है जिसमें आंखों की आईलिड्स सूज जाती है और रेड हो जाती है।

तो बहुत ज्यादा लोड न दें आंखों पर, बाहरी कारणों से आंखों को बचाए रखने के लिए धूप के चश्मे का इस्तेमाल करें। ये सारे उपाय ही इन समस्याओं से आपको दूर रखेंगे।

Next Story