- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- पाचन सुधारे और कफ...
लाइफ स्टाइल
पाचन सुधारे और कफ मिटाए, भुजंगीकरण प्राणायाम के खूब फायदे
jantaserishta.com
20 Feb 2026 12:53 PM IST

x
नई दिल्ली: भारतीय संस्कृति में योग के महत्व पर जोर दिया गया है और धीरे-धीरे लोगों का आकर्षण इसकी ओर बढ़ता जा रहा है। ऐसे में भुजंगीकरण एक ऐसा प्राणायाम है, जो सरल होने के साथ-साथ शरीर पर गहरा असर डालता है।
यह बैठकर किया जाने वाला आसन है, जो पीठ को मजबूत और पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है। साथ ही, यह तनाव कम करने और भूख बढ़ाने में मददगार है। आयुष मंत्रालय ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला है। मंत्रालय के अनुसार, यह कमर दर्द, पीठ की समस्याओं, श्वसन संबंधी परेशानियों और कफ दोष कम करने के लिए खास तौर पर अनुशंसित है। यह छाती को खोलता है, फेफड़ों की क्षमता बढ़ाता है, ऑक्सीजन ग्रहण बेहतर करता है और तनाव-थकान दूर कर मन को शांत रखता है।
आयुर्वेद के अनुसार, यह पित्त दोष को शांत करता है और शरीर में ठंडक पहुंचाकर अत्यधिक गर्मी से राहत दिलाता है। इसे करना बेहद आसान है। इसको करने के लिए सबसे पहले सुखासन या किसी भी आरामदायक आसन में बैठ जाएं। कमर और गर्दन सीधी रखें। हाथों को घुटनों पर ज्ञान या चिन मुद्रा में रखें और आंखें कोमलता से बंद करें। मुंह को खोलें और धीरे-धीरे हवा को पेट में सांस की तरह खींचें, जिससे पेट फूलेगा। सांस अंदर भरने के बाद मुंह बंद करें, जालंधर बंध (ठोड़ी को छाती से लगाना) लगाएं और सांस को अपनी क्षमता अनुसार रोकें और आखिर में, जालंधर बंध खोलें और दोनों नासिका छिद्रों से धीरे-धीरे सांस छोड़ें। इस प्रक्रिया को शुरू में 5 बार दोहराएं, जिसे धीरे-धीरे बढ़ाकर 10 बार तक किया जा सकता है।।
नियमित अभ्यास से भुजंगासन न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य को भी मजबूत बनाता है, लेकिन गर्भवती महिलाएं, गंभीर पीठ समस्या वाले लोग, या हाल ही में सर्जरी वाले लोग डॉक्टर से सलाह लें या फिर किसी योग विशेषज्ञ की सलाह पर ही करें।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





