लाइफ स्टाइल

सुधार लें ये आदत वरना घर में होंगे वास्तु दोष उत्पन्न

Khushboo Dhruw
20 Jan 2023 3:52 PM GMT
सुधार लें ये आदत वरना घर में होंगे  वास्तु दोष उत्पन्न
x

हर इंसान अपने आप में एक अलग व्यक्तित्व रखता है। इन्हीं आदतों के तहत वो अपनी नियमित दिनचर्या में वैसे ही काम करता है। वास्तु शास्त्र और ज्योतिष बताते हैं कि ऐसे मनुष्य अपनी आदतों की वजह से ही जीवन में उन्नति या अवनति प्राप्त करते हैं। देखने में यह आदतें बेहद छोटी लगती हैं, मगर जीवन पर इनका प्रभाव काफी गहरा होता है।

शास्त्रों के मुताबिक अगर आपकी आदतें इनके अनुकूल नहीं हैं तो यह आपके लिए हानिकारक हो सकता है। इतना ही नहीं इन आदतों की वजह से घर में वास्तु दोष भी उत्पन्न होते सकते हैं, जिसे माता लक्ष्मी एवं देवी अन्नपूर्णा नाराज हो सकती हैं। तो चलिए जानते हैं ऐसी कौन सी हैं वो तीन आदतें जिन्हें आपको तुरंत सुधार लेना चाहिए-
1. रात में जूठे बर्तन और किचन गंदा न छोड़ें
कई लोगों के घरों में देखने को मिलता है कि वो रात के खाने के बाद जूठे बर्तन और रसोई घर को वैसे ही छोड़ देते हैं और उसे साफ नहीं करते। रातभर रसोई घर का गंदा बने रहना अच्छा नहीं माना जाता और इससे से वास्तु दोष लग सकता है। किचन को मां अन्नपूर्णा का स्थान माना जाता है, ऐसे में उसे कभी भी गंदा नहीं रखना चाहिए। अगर ऐसा होता है तो परिणाम स्वरुप आपको आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। इसलिए आपको इस आदत को तुरंत बदल देना चाहिए और रात में ही जूठे बर्तन और किचन को साफ करके सोना चाहिए।
2. बिस्तर पर बैठकर न खाएं खाना
टीवी और मोबाइल देखते हुए भोजन करना बहुत लोगों की आदत होती है। लेकिन कुछ लोगों को बिस्तर पर बैठकर खाने की बुरी आदत भी होती है। जी हां, यह बहुत ही बुरी आदत है, जिसे आपको तुरंत बदल लेनी चाहिए। वास्तु शास्त्र में बिस्तर पर बैठकर भोजन करने को शुभ नहीं माना जाता क्योंकि इससे दोष तो लगता ही है साथ ही घर में नकारात्मकता भी आती है। साथ ही मां अन्नपूर्णा के अपमान के साथ-साथ धन हानि भी होती है। इसलिए हमेशा कोशिश करें तो खाना या तो डाइनिंग टेबल पर खाएं या फिर फर्श पर बैठकर। यहीं भोजन का सही तरीका है और इसके शारीरिक लाभ भी हैं।
3. रात में भूलकर न धोएं कपड़े
बहुत से लोग दिनभर भागदौड़ कर के सारा काम निपटा लेते हैं, मगर कपड़ो धोने की बारी आती है तो उसे रात के लिए छोड़ देते हैं। मगर वास्तु के हिसाब से इसे गलत माना जाता है। लगातार रात में कपड़े धोने के कारण घर में नकारात्मकता बढ़ती है और घर की सुख, शांति और समृद्धि धीरे-धीरे भंग होने लगती है। नकारात्मकता शक्तियों की ऊर्जा बढ़ने लगती है और सकारात्मकता कम होती है। इसलिए हमेशा कोशिश करें कि रात में कपड़े धोने की जरूरत ना पड़े।
Next Story