लाइफ स्टाइल

जानना जरूरी: बादाम-अखरोट में ऐसा क्या होता है जो इसे दिमाग के लिए बनाता है 'सुपरनट'

Rounak Dey
26 May 2023 7:01 PM GMT
जानना जरूरी: बादाम-अखरोट में ऐसा क्या होता है जो इसे दिमाग के लिए बनाता है सुपरनट
x
क्या आप करते हैं सेवन?

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | हम सभी बचपन से सुनते आ रहे हैं कि दिमाग को स्वस्थ और तेज रखने के लिए नट्स का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है, विशेषकर भीगे हुए बादाम या अखरोट। माना जाता रहा है कि ये स्मृति शक्ति को बढ़ाते हैं, दिमाग की कार्यात्मक क्षमता में सुधार करते हैं और बच्चों में दिमाग के विकास में मदद कर सकते हैं।

बादाम और अखरोट सिर्फ दिमाग के लिए ही नहीं बल्कि हृदय, ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याओं को कम करने में भी लाभकारी हैं।

बादाम-अखरोट को अध्ययनों में भी मस्तिष्क के लिए फायदेमंद बताया गया है पर आखिर इसमें ऐसा क्या होता है जो आपके दिमाग को लाभ पहुंचाता है? आइए इस बारे में जानते हैं।बादाम के फायदे दिमाग के लिए

शोधकर्ताओं ने अध्ययन में पाया कि बादाम में एल-कार्निटाइन और राइबोफ्लेविन नामक यौगिक होते हैं जो मस्तिष्क की कोशिकाओं के विकास में मदद करते हैं। कई अध्ययनों में पाया गया है कि मस्तिष्क को स्वस्थ रखने और संज्ञानात्मक कार्यों में मदद करने के लिए फेनिलएलनिन की भूमिका हो सकती है और बादाम में यह रसायन पाया जाता है।

रोजाना सुबह बादाम के सिर्फ पांच-सात गिरी खाने से भी आप अपनी दिमागी ताकत बढ़ा सकते हैं।मूगफली को इसके अन्य स्वास्थ्य लाभ के साथ मस्तिष्क की सेहत के लिए भी फायदमंद बताया गया है। अध्ययनकर्ता कहते हैं इसमें नियासिन (विटामिन बी3) की मात्रा अधिक होती है और इसे न्यूरोनल विकास में फायदेमंद पाया गया है, विशेष रूप से न्यूरोजेनरेटिव रोगों को कम करने में इसकी भूमिका हो सकती है। नियासिन को लो-डेंसिटी-लिपोप्रोटीन को कम करने और हाई-डेंसिटी-लिपोप्रोटीन को बढ़ाने के लिए जाना जाता है जो अल्जाइमर जैसे रोगों के विकास को कम कर सकती है।

Next Story