- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Immunity Booster Yoga:...
लाइफ स्टाइल
Immunity Booster Yoga: योग से बढ़ाएं रोग प्रतिरोधक क्षमता, रोजाना करें ये तीन आसन
Sarita
14 April 2025 8:52 AM IST

x
Immunity Booster Yoga: योग तनाव कम करता है, ब्लड सर्कुलेशन में सुधार लाता है, शरीर के विषैले तत्वों को बाहर निकालता है, जिससे संक्रमण का खतरा कम हो जाता है और पाचन तंत्र में सुधार लाता है। इन सभी कारणों से इम्यूनिटी भी मजबूत होती है। योग और इम्यूनिटी के बीच का वैज्ञानिक कारण समझें तो योग से सफेद रक्त कोशिकाओं की संख्या बढ़ती है जो संक्रमण से लड़ने में अहम भूमिका निभाते हैं।
भस्त्रिका प्राणायाम
भस्त्रिका प्राणायाम के अभ्यास से फेफड़ों की शक्ति बढ़ती है। आक्सीजन की आपूर्ति को बेहतर बनाने के साथ ही इस आसन के नियमित अभ्यास से इम्यून सिस्टम सक्रिय रहता है। इस प्राणायाम के अभ्यास के लिए आरामदायक स्थिति में बैठें। नाक से गहरी सांस लें और तेजी से छोड़ें। 10-15 बार इसे दोहराएं।
सेतुबंधासन
पीठ के बल लेटकर घुटनों को मोड़ें। हाथों को बगल में रखें और धीरे-धीरे कूल्हों को ऊपर उठाएं। 30 सेकंड रुके और फिर नीचे आ जाएं। इस आसन के सही अभ्यास से फेफड़ों और थायरॉइड ग्रंथि सक्रिय होती है। शरीर की ऊर्जा बढ़ती और ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है। साथ इम्यून सिस्टम मजबूत बनता है
धनुरासन का अभ्यास भी इम्यूनिटी बढ़ाने में असरदार है। इससे पाचन में सुधार होता है। शरीर की थकान और तनाव दूर होती है। रक्त संचार बेहतर बनता है। धनुरासन के अभ्यास के लिए पेट के बल लेटकर पैरों को पीछे की ओर मोड़ें। हाथों से टखनों को पकड़ें और छाती को ऊपर उठाएं। 20-30 सेकंड तक रुकें।
TagsImmunity BoosterYogaयोगरोग प्रतिरोधकक्षमताBoosterजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





