लाइफ स्टाइल

Immunity Booster Recipe: सर्दियों में अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाना चाहते हैं तो जरूर ट्राई करें ये डिश

Sarita
26 Jan 2025 7:07 AM IST
Immunity Booster Recipe:  सर्दियों में अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाना चाहते हैं तो जरूर ट्राई करें ये डिश
x
Immunity Booster Recipe: आइए आज एक ऐसी ही खास रेसिपी विंटर स्पेशल गोंद और बादाम की राब की रेसिपी के बारे में जानते हैं, जो टेस्टी होने के साथ-साथ हेल्दी भी है और इसके सेवन से लो इम्युनिटी, जॉइंट पैन और सर्दी व जुकाम की समस्या से छुटकारा मिलता है।
विंटर स्पेशल गोंद और बादाम की राब बनाने के लिए सामग्री
बादाम – 100 ग्राम
1 सूखा नारियल
2 चम्मच घी
50 ग्राम गोंद
1 चम्मच सौंठ पाउडर
इलाइची पाउडर
1 चम्मच गुड़
गोंद और बादाम की राब बनाने के लिए सबसे पहले बादाम को चाकू की मदद से अच्छी तरह से छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। इसके बाद सूखे नारियल को ग्रेटर की मदद से ग्रेट कर के एक बाउल में रख दें। आप चाहे तो नारियल पाउडर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अब एक कड़ाई लें और इसमें एक चम्मच घी गर्म करें और इसमें गोंद डाल कर अच्छी तरह से भुन लें। जब गोंद अच्छी तरह से भुन जाए तब इसे निकाल कर ठंडा होने के लिए रख दें। थोड़ी ही देर में भुने हुए गोंद ठंडे हो जाएंगे, अब आप इसे अच्छी तरह से क्रश कर लें और फिर इसमें कटे हुए बादाम, कद्दूकस किए सूखे नारियल, सौंठ पाउडर और इलाइची पाउडर सभी चीजों को अच्छे से मिला कर मिक्स कर लें। आप चाहे तो इसमें काली मिर्च का पाउडर भी मिला सकती हैं। यह आपके टेस्ट के ऊपर निर्भर करता है, लीजिए अब तैयार है आपका राब का मिक्सर।
इसके बाद आप एक कड़ाई में घी लें, ध्यान रहे घी गर्म ना हो। घी डालने के बाद ही आप इसमें पानी डालें और इसमें एक हल्का उबाल आने दें। इसके बाद आप इस पानी में गुड़ डालें और इसके साथ ही इसमें डालें तैयार राब का पूरा मिक्सर। अब इसे धीमी आंच पर अच्छे से उबाल आने के लिए छोड़ दें। जब इसमें दो से तीन उबाल आ जाए तो आपका गरमा-गरम राब मिनटों में ही तैयार है।
Next Story