लाइफ स्टाइल

करते है घंटो तक कंप्यूटर पर काम तो पिए गाजर का जूस

SANTOSI TANDI
18 April 2024 8:52 AM GMT
करते है घंटो तक कंप्यूटर पर काम तो पिए गाजर का जूस
x
आजकल सबकुछ बदल गया है। टॉक्नॉलेजी इतनी आ गई है कि सबकुछ अब डीजिटल हो गया है। अगर कुछ लिखना हो तो लिखने की बजाय टाइप करना पड़ता है। टेक्नॉलोजी के चलते सब काम कंप्यूटर पर ही होने लगा है।। एक जगह बैठकर कईं घंटो तक कंप्यूटर पर काम करने से थकावट होने लगती है। और बिना शारीरिक परिश्रम किये हमारा शरीर बिमारीयों की चपेट मे आने लगता है इसलिये कंप्यूटर पर काम करने वाले लोगों को अपने खान-पान का खास ध्यान रखना जरुरी होता है। आईये जानते कंप्यूटर पर काम करने वालों को अपनी डाइट मे किन-किन चीजों को शामिल करना जरूरी होता है...
केला
कंप्यूटर पर काम करने वालो के लिये केला बहुत लाभदायक होता है क्योंकी इसमे पोटैशियम होता है जो हमारे शरीर को एनर्जी प्रदान करता है।
दही
इसमे प्रोबायोटिक बैक्टीरिया होते है। जिससे डाइजेशन ठीक रहता है और ज्यादा बैठे रहने पर भी गैस की समस्या नही होती।
गाजर का जूस
कंप्यूटर पर लगातार काम करने से आंखों की रौशनी पर प्रभाव पड़ता है इसलिये गाजर का जूस पिये या गाजर खायें, क्योंकी गाजर में उपस्थित पौषक तत्व आखों के लिये रामबाण सिद्ध होते हैं
हरा धनिया
कंप्यूटर पर काम करने वालों की आंखों पर बहुत दबाव रहता है इसलिये उनको अपने आहार में धनिये का सेवन करना जरुरी होता है क्योंकी धनिया में केरोटेनॉइड नामक पोषक तत्व होता है जो आंखों के लिये बहुत लाभदायक होता है।
दूध
दिनभर कंप्यूटर पर काम करने वाले लोगों के शरीर में प्रोटीन होना बहुत जरुरी है इसलिये कंप्यूटर पर काम करने वाले अपनी डाइट में दूध बहुत जरूरी शामिल कर लें।
डार्क चॉकेलेट
कंप्यूटर पर काम करने के लिये इंम्यूनिटी की जरुरत पड़ती है। जो डार्क चॉकलेट से हमें भरपूर मात्रा मे मिल जाती है इसलिये डार्क चॉकलेट का सेवन करें। लेकिन इसका ज्यादा सेवन करना भी खतरनाक हो सकता है।
Next Story