लाइफ स्टाइल

पहननी है व्हाइट रंग की साड़ी तो आलिया भट्ट के इन लुक्स से लें टिप्स

Rounak Dey
30 May 2023 12:20 AM IST
पहननी है व्हाइट रंग की साड़ी तो आलिया भट्ट के इन लुक्स से लें टिप्स
x
जिन पर लोग काफी प्यार लुटाते हैं।
Alia Bhatt | बॉलीवुड की अभिनेत्री आलिया भट्ट आए दिन सुर्खियों में रहती हैं। उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर एक ऐसा मुकाम हासिल किया है, जिसको पाने के लिए लोग सपना देखते हैं। एक्टिंग के साथ-साथ एक्ट्रेस अपने लुक्स की वजह से भी चर्चा में रहती हैं। उनका फैशन सेंस ऐसा है, जिससे लड़कियां टिप्स लेकर तैयार होती हैं। आलिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो आए दिन अपने फोटोज सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं, जिन पर लोग काफी प्यार लुटाते हैं।
आलिया चाहे एथनिक पहन लें या फिर वेस्टर्न ड्रेस, उनका हर लुक बेहद कमाल का होता है। सबसे अलग होता है उनका साड़ी लुक। आज के लेख में हम आपको एक्ट्रेस के व्हाइट साड़ी लुक्स दिखाने जा रहे हैं। ताकि गर्मियों के मौसम में आप भी एलिगेंट और क्लासी लग सकें। गर्मियों के मौसम के लिए आलिया के ये साड़ी लुक्स काफी परफेक्ट हैं। आलिया की ये व्हाइट रंग की फ्लोरल साड़ी काफी ज्यादा खूबसूरत है। इसके साथ एक्ट्रेस ने बालों में चोटी बनाकर फूल लगाए हैं। कानों में बड़े ईयररिंग्स उनके लुक को और ज्यादा खूबसूरत बना रहे थे।
Next Story