लाइफ स्टाइल

अगर बनाना है अपने शरीर को आकर्षक और खूबसूरत तो अपनाये ये टिप्स

Kiran
23 July 2023 1:18 PM GMT
अगर बनाना है अपने शरीर को आकर्षक और खूबसूरत तो अपनाये ये टिप्स
x
कोई भी पुरुष अपनी खूबसूरती को चेहरे से नहीं अपनी आकर्षक शरीर से दर्शाता है। लेकिन आज कल के खानपान के कारण ही कई लोग बहुत ही ज्यादा दुबले और कमजोर होते है। अकसर पुरुषों में तेजी से मसल्स बनाने की चाहत होती है। इसके लिए वे कई तरह के उपाय अपनाते हैं लेकिन अफसोस की बात है कि वे कामयाब नहीं हो पातें हैं। इसके पीछे सबसे बड़ी वजह है जानकारी का अभाव। मसल्स बनाने के लिए सिर्फ जिम जाकर पसीना बहाना ही काफी नहीं होता है। इसके लिए आपको सही खान-पान के साथ स्वस्थ जीवनशैली जीना चाहिए। ऐसे ही कुछ पुरुषों के लिए जो तेजी से मसल्स बनना चाहते हैं उनके लिए हम लेकर आए हैं कुछ आसान से टिप्स।
* शतावरी : यहां भारत में लोग इसे एक जड़ी बूटी की तरह इस्तेमाल करते हैं, मगर विदेशों में सब्जी और सलाद की तरह। पहले सब्जीवालों के पास ये नहीं मिलती थी मगर अब मिलने लगी है। वैसे तो ब्रोकली और पालक भी बेहद उम्दा चीज है मगर शतावरी में पानी सोखने की ताकत बहुत है। कंपटीशन से पहले बॉडी को टाइट लुक देने में यह बड़े काम आती है।
* पर्याप्त मात्रा में पानी पिए : अपने शरीर मे पानी की कमी ना होने दे, वैसे तो शरीर के वजन के अनुसार पानी पिया जाता है पर उतना समय किसी के पास नही जो की हमेशा मापते रहे, पर पानी खूब पिए ये कुच्छ प्राब्लम नही करेगी बल्कि जितना पिएँगे उतना फ़ायदा होगा।
* लो फैट डेयरी उत्पाद : कम फैट वाले डेयरी उत्पादों जैसे दूध, दही, छाछ आदि में प्रोटीन अधिक मात्रा में होता है। इसीलिए पुरुषों को इनका नियमित सेवन करना चाहिए। एक कप दूध से लगभग 8 मि।ग्रा। कार्निटिन मिलता है। दूध से बनी चीजों में कैल्शियम, विटामिन-ए जैसे आवश्यक पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं। इसके अलावा इनमें कार्बोहाइड्रेट और विटामिन डी भी अच्छी मात्रा में मौजूद होते हैं, जिससे मांसपेशियों को मजबूती मिलती है।
* अंडे : इसके बारे में हम क्या बताएं दारा सिंह जी भी कह गए हैं और धर्मेंद्र भी कह रहे हैं कि संडे हो या मंडे रोज खाएं अंडे। प्रोटीन का सबसे प्यारा और सस्ता इंतजाम, जिसके बिना नहीं चलता बॉडीबिल्डरों का काम।
* ज़रूरी मात्रा मे कैलेरी ले : बॉडी बनाने के लिए आपको ज़रूरी मात्रा मे कैलेरी लेना पड़ेगा और कैलोरी सही तरीका से खाना खाने से आएगा इसलिए जिस खाने मे ज़्यादा कैलोरी है उसे इस्तेमाल करे, आपको एक लिंक दे रा हूँ यहा से आप जान सकते है आपको कितना कैलोरी हर रोज चाहिए।
Next Story