लाइफ स्टाइल

50 की उम्र में भी दिखना है स्टाइलिश तो लें माधुरी दीक्षित के लुक्स से टिप्स

HARRY
15 May 2023 6:40 PM GMT
50 की उम्र में भी दिखना है स्टाइलिश तो लें माधुरी दीक्षित के लुक्स से टिप्स
x
जिस वजह से लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं।

जनता से रिश्ता बेबडेस्क | आज के समय में बॉलीवुड की अभिनेत्री माधुरी दीक्षित किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। 1984 में एक फिल्म से अपने करियर की शुरूआत करने वाली माधुरी को आज करोड़ों लोगों के दिल पर राज करती हैं। उन्होंने करोड़ों लोगों का दिल इस कदर धड़काया है कि उनका नाम ही धक-धक गर्ल पड़ गया। एक्ट्रेस ने सलमान खान, अनिल कपूर, शाहरुख खान जैसे तमाम बड़े सितारों के साथ ऐसी हिट फिल्में की हैं जो आज भी काफी पसंद की जाती हैं। आज 15 मई को एक्ट्रेस का 56वां जन्मदिन है। जिस वजह से लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं।

अपनी एक्टिंग के साथ-साथ उन्होंने बढ़ती उम्र में भी अपने फैशन सेंस से लोगों का दिल जीता है। 50 की उम्र पार करने के बावजूद वो एक स्टाइल आइकन बनीं हुईं हैं। चाहे एथनिक वियर हो या फिर इंडो वेस्टर्न, हर लुक में एक्ट्रेस अपना जलवा बिखेर ही देती हैं। ऐसे में आज हम आपको उनके कुछ ऐसे बेस्ट लुक्स दिखाएंगे, जिन्हें आप 50 की उम्र के बाद भी कैरी कर सकती हैं। एक्ट्रेस का ये लुक काफी स्टाइलिश है। अगर आप आरामदायक कपड़े पहनना पसंद करती हैं तो ये एक बेहतर ऑप्शन बन सकता है। इसे पहन कर आप काफी कंफर्टेबल रहेंगी। इसके साथ आप अपने बालों को खुला ही रखिएगा।

ये एक काफी अलग तरीके का प्लाजो सेट है। प्लाजो के साथ अगर आप क्रॉप टॉप और ब्लेजर कैरी करेंगी तो ये देखने में काफी स्टाइलिश लगेगा। कानों में इसके मैचिंग के ईयररिंग्स कैरी करना ना भूलें।

स्लीवलेस ब्वाउज के साथ ऐसी साड़ी आपके लुक में चार चांद लगाने का काम करेगी। इसके साथ हेयर स्टाइल थोड़ी अलग तरीके से ही बनाएं।

इस तरीके की हैवी साड़ी आप शादी पार्टी में भी पहन सकती हैं। इसके साथ ज्वेलरी भी हैवी ही अच्छी लगेगी। इस तरह की साड़ियां हर उम्र की महिलाओं पर अच्छी लगती हैं।

Next Story