लाइफ स्टाइल

अगर दिखना है हैंडसम तो लें विक्की कौशल से टिप्स

Rounak Dey
16 May 2023 10:11 PM IST
अगर दिखना है हैंडसम तो लें विक्की कौशल से टिप्स
x
देखकर लोग करेंगे तारीफ

जनता से रिश्ता वेब्डेस्क |फिल्म जगत में कई ऐसे एक्टर हैं, जिन्होंने बेहद कम समय में एक्टिंग की दुनिया में अपनी एक अलग जगह बनाई है। इन्हीं में विक्की कौशल का नाम शामिल है। विक्की ने अपने टेलेंट के बल पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। हर कोई उनकी एक्टिंग का दीवाना है। कई फिल्मों में उन्होंने इस तरह से काम किया है जो बिल्कुल रियल लग रहा था। विक्की एक्टिंग में ही नहीं, बल्कि डांस के मामले में लोगों को पीछे छोड़ते हैं। वहीं अगर बात करें उनके स्टाइल की तो लड़के विक्की के लुक्स से टिप्स लेते हैं।

आज विक्की कौशल के जन्मदिन के दिन हम आपको एक्टर के कुछ खास लुक दिखाने जा रहे हैं। तो अगर आप भी विक्की की तरह ही हैंडसम दिखना चाहते हैं तो उनके लुक्स से टिप्स ले सकते हैं। इसके लिए आप उनके सोशल मीडिया पर नजर डाल सकते हैं। विक्की सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। लोग भी उनकी हर फोटो पर बेहद प्यार लुटाते हैं। तो आइए आपको भी उनके बेस्ट लुक दिखाते हैं।

विक्की कौशल के एथनिक लुक काफी वायरल होते हैं। अगर आप भी किसी की शादी में या फिर त्योहार में एक्टर के जैसे तैयार होंगे तो लोग देखकर आपकी काफी तारीफ करेंगे।

विक्की कौशल की तरह आप भी एक ही रंग का सूट तैयार कर सकते हैं। इसे अगर आप किसी पार्टी में पहनेंगे तो काफी हैंडसम लगेंगे।

Next Story