लाइफ स्टाइल

दिखना है कूल तो लें अनुपमा के अनुज से टिप्स

Rounak Dey
16 May 2023 4:45 PM GMT
दिखना है कूल तो लें अनुपमा के अनुज से टिप्स
x
हर आउटफिट में लगते हैं परफेक्ट
जनता से रिश्ता वेब्डेस्क | शो में अनुज का किरदार निभा रहे मशहूर एक्टर गौरव खन्ना सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट शेयर करते रहते हैं, जिन पर लोग काफी प्यार लुटाते हैं। लोगों को उनका हर अंदाज पसंद आता है। शो में तो गौरव अपने स्टाइल से लोगों का दिल जीत चुके हैं, रियल लाइफ में भी उनका अंदाज किसी से कम नहीं है। आज के लेख में हम आपको एक्टर के कुछ ऐसे बेस्ट लुक्स दिखाएंगे, जिससे टिप लेकर आप भी कूल दिख सकते हैं।
हाल ही में गौरव अपनी पत्नी के साथ छुट्टी पर गए हैं। ये तस्वीर वहीं की हैं। आप भी चाहें तो इस लुक से टिप्स लेकर कूल दिख सकते हैं।
गर्मियों में पहनने के लिए अलग तरीके की जैकेट भी बाजार में उपलब्ध होती है। अगर आप चाहें तो जींस और टी शर्ट के साथ जैकेट कैरी कर सकते हैं।
अगर आप कहीं शादी में जा रहे हैं तो ये लुक आपके लिए परफेक्ट है। पीच रंग का कुर्ता और पायजामा आपको स्मार्ट दिखने में मदद करेगा।
ये कलर कॉम्बिनेशन हमेशा लोगों को पसंद आता है। व्हाइट पैंट के साथ लाइट ब्लू रंग की टी शर्ट आपके लुक को परफेक्ट बनाने में मदद करेगी। इस लुक के साथ स्पोर्ट्स शूज ही पहनें।
Next Story