लाइफ स्टाइल

Life Style : स्ट्रेच मार्क्स का मिटाना चाहते हैं नामों-निशाम, तो घरेलू नुस्खों का करें इस्तेमाल

Kavita2
5 July 2024 6:30 AM GMT
Life Style :  स्ट्रेच मार्क्स  का मिटाना चाहते हैं नामों-निशाम, तो घरेलू नुस्खों का करें इस्तेमाल
x
Life Style लाइफ स्टाइल : वेट लॉस करने के बाद या फिर अन्य शारीरिक परिवर्तन के कारण महिलाएं और पुरुष दोनों के ही शरीर पर स्ट्रेच मार्क्स नजर आने लगते हैं, जो उनके सामने एक समस्या बनकर खड़ी हो जाती है। पुरुषों से ज्यादा महिलाएं इससे परेशान रहती हैं, क्योंकि इसकी वजह से उनमें झिझक और आत्मविश्वास की कमी आने लगती है। इसके कारण कई बार वे अपने पसंदीदा कपड़े पहनने में भी संकोच करने लगती हैं। क्रॉप टॉप्स, साड़ी या शॉर्ट्स
जैसे कपड़ों के साथ खासकर यह समस्या देखने को मिलती है। स्ट्रेच मार्क्स कम करने के लिए वैसे तो मार्केट में कितने ही प्रकार की दवाएं और क्रीम मिलती हैं, लेकिन वे काम करेंगी या नहीं इसकी कोई गारंटी नहीं होती। साथ ही केमिकल की वजह से उनसे स्किन को भी नुकसान हो सकता है। इसलिए अगर आप भी स्ट्रेच मार्क की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आप कुछ नेचुरल उपाय अपना सकते हैं, जिनसे स्किन को कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा। साथ ही, ये घरेलू नुस्खे काफी हद तक आपके स्ट्रेच मार्क्स के निशान को कम कर देंगे, जिससे आपकी स्ट्रेच मार्क को लेकर हिचक खत्म हो जाएगी और आप अपनी मनपसंद ड्रेशेज
your favourite dresses
फिर से पहन पाएंगी।
त्वचा के जिस हिस्से पर स्ट्रेच मार्क्स हैं, उस जगह पर जैतून, बादाम या नारियल तेल से मालिश करने से स्ट्रेच मार्क्स को कम करने और कई बार लगभग पूरी तरह से खत्म करने में काफी मदद मिल सकती है। इसके अलावा, अरंडी का तेल भी काफी असरदार होता है।
कई तरह के पोषक गुणों से भरपूर एलोवेरा जेल का उपयोग स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है। यही वजह है कि एलोवेरा को स्किन रिपेयर के लिए ही जाना जाता है। ऐसे में एलोवेरा जेल के साथ नारियल के तेल को मिक्स करके स्ट्रेच मार्क्स वाली जगह पर नियमित रूप से लगाने से बहुत जल्दी स्ट्रेच मार्क्स के निशान गायब होने लगते हैं।
चेहरे से दाग धब्बों और डार्क सर्कल को दूर करने वाले आलू के रस को स्ट्रेच मार्क्स वाली जगह पर लगाने से बहुत जल्दी इसके निशान दूर होने लगते हैं। इसके लिए आलू के पेस्ट को स्ट्रेच मार्क्स वाली जगह पर लगाएं और बाद में इसे पानी से धो लें।
Next Story