लाइफ स्टाइल

मोती जैसे दांत पाना चाहती हैं तो अपनाएं ये 8 फैक्ट्स

Tara Tandi
3 Jun 2022 8:35 AM GMT
If you want to get pearl like teeth then follow these 8 facts
x
एक चमकदार और खूबसूरत मुस्कान दिल जीत सकती है। यह आपको उन चीजों को करने का आत्मविश्वास देती है जो आप करना चाहते हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। एक चमकदार और खूबसूरत मुस्कान दिल जीत सकती है। यह आपको उन चीजों को करने का आत्मविश्वास देती है जो आप करना चाहते हैं। मगर हर कोई इतना भाग्यशाली नहीं होता है कि उसके पास मोती जैसे दांत हों और एक खूबसूरत मुस्कान। कई लोगों के दांत टेढ़े या असमान होते हैं जो उनके आत्मविश्वास को प्रभावित कर सकते हैं। मगर, आपको अपने दातों की बनावट को ठीक करने में मदद कर सकते हैं टीथ अलाइनर्स और ब्रेसेस।

कई महिलाएं अपने उभरे हुए दांतों को ठीक करने के लिए धातु के ब्रेसिज़ पहनना पसंद नहीं करती हैं। क्योंकि इसकी वजह से आपका चेहरा अजीब लग सकता है। साथ ही, इससे आपको खाना खाने में भी कई मुश्किलें आ सकती है।
आइए, क्लियर अलाइनर्स के बारे में और तथ्य जानें
1. क्लियर अलाइनर्स का उपयोग:
जिन महिलाओं के दांत टेढ़े-मेढ़े होते हैं या उनके बीच में गैप होता है। तो वे अलाइनर ट्रीटमेंट ले सकती हैं।
2. ये कैसे काम करते हैं?
क्लियर अलाइनर्स या टीथ अलाइनर्स विशेष सामग्री से बने पारदर्शी ट्रे होते हैं जिनका उपयोग ब्रेसिज़ के समान दांतों को सीधा करने के लिए किया जाता है। ये ब्रेसिज़ पहने बिना दांतों को सही शेप में लाने में मदद करते हैं।
3. क्या टीथ अलाइनर्स का कोई साइज़ होता है?
ये अलाइनर्स एक डिजिटल स्कैन के बाद हर किसी के लिए कस्टमाइज्ड किए जाते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि उम्र की कोई सीमा नहीं है। आप इसे 40 साल से अधिक उम्र के होने पर भी करवा सकते हैं!
4. अलाइनर ट्रीटमेंट में कितना समय लगता है?
टीथ अलाइनर्स लगवाने में ज़्यादा समय नहीं लगता है। प्रत्येक सेट में सात से चौदह दिनों तक पहनने का समय हो सकता है। यह ट्रीटमेंट कई हफ्तों से लेकर महीनों तक चल सकता है। जिसके लिए आपको रुक-रुक कर किसी ऑर्थोडॉन्टिस्ट के पास जाना पड़ सकता है।
5. आराम का स्तर
क्रॉसबाइट्स, ओपन बाइट्स, ओवर-जेट्स आदि जैसे गंभीर मामलों का इलाज करने के लिए क्लियर एलाइनर्स सबसे आरामदायक तरीका है। सिर्फ कुछ समाया के लिए क्लियर अलाइनर्स पहनने से आपको काफी फायदा हो सकता है।
6. आसानी से एडजस्ट होने वाले
आपको हर दिन 20 घंटे से अधिक समय तक अलाइनर्स को पहनना होता है, इसलिए इन अलाइनर्स को ऐसे डिज़ाइन किया जाता है जिससे आपको कोई भी तकलीफ न हो। इन्हें एडजस्ट करना आसान होता है और यह आपके दांतों, जीभ या मसूड़ों को कोई परेशानी नहीं देते हैं। साथ ही, लंबे समय तक पहनने के लिए मजबूत और लचीले भी होते हैं।
7. हटाने में आसान
क्लियर अलाइनर्स आपको बिना किसी बाधा के अपने दिन-प्रतिदिन के कार्य को जारी रखने की अनुमति देते हैं। इन्हें बहुत आसानी से हटाया जा सकता है। तो, आप उन्हें भोजन के दौरान बाहर निकाल सकती हैं और जो चाहें खा या पी सकती हैं।
8. यह ट्रांसपेरेंट होते हैं
क्लियर अलाइनर्स ट्रांसपेरेंट होते हैं और कोई नहीं पहचान सकता कि आपने इन्हें पहना है। तो, लेडीज, क्लियर अलाइनर्स का इस्तेमाल करें, यह ब्रेसेस के मुकाबले ज़्यादा सुविधा जनक हैं।
Next Story