लाइफ स्टाइल

सॉफ्ट और ग्लॉसी होंठ चाइये तो घर पर आसान तरीके से बनाएं लिप ग्लॉस

HARRY
15 May 2023 6:38 PM GMT
सॉफ्ट और ग्लॉसी होंठ चाइये तो घर पर आसान तरीके से बनाएं लिप ग्लॉस
x
परेशानी काफी बढ़ जाती है।

Lip Gloss : होंठ हर किसी की सुदंरता में चार चांद लगाने का काम करते हैं। अगर आप पूरी तरह से तैयार हैं, पर आपके होंठ रूखे-सूखे से हैं तो इससे आपको पूरा लुक ही खराब हो जाएगा। ऐसे में ये बेहद जरूरी है कि आप अपने होंठों का काफी ध्यान रखें। अक्सर होंठों की देखभाल के लिए लोग मार्केट से लिप ग्लॉस खरीद लेते हैं। इनमें मिले हुए केमिकल कई बार लोगों के होंठों पर उल्टा ही असर दिखाते हैं। ये लिप ग्लॉस सस्ते भी नहीं आते। पर जब ये सूट नहीं करते तो परेशानी काफी बढ़ जाती है।

ऐसे में आज हम आपको घर पर ही लिप ग्लॉस बनाना सिखाएंगे। ऐसा करने से आप बाजार के केमिकल वाले लिप ग्लॉस से छुटकारा भी पा लेंगे और साथ में इसके इस्तेमाल से आपके होंठ और ज्यादा खूबसूरत बन जाएंगे। इसे बनाना ज्यादा कोई मुश्किल काम नहीं है। इसके लिए बस आपको कुछ चीजों की जरूरत है। आइए देर ना करते हुए आपको भी घर पर आसान तरीके से लिप ग्लॉस बनाना सिखाते हैं।

घर पर लिप ग्लॉस बनाने के लिए जरूरी सामान

लिक्विड लेसिथिन - 2 ग्राम

मोम - 1.5 ग्राम

अरंडी का तेल - 8 ग्राम

जैतून का तेल - 5 ग्राम

नारियल का तेल - 3 ग्राम

विटामिन ई तेल - 0.5 ग्राम

कलर पिगमेंट पाउडर

मीका पाउडरघर पर लिप ग्लॉस बनाने के लिए सबसे पहले एक हीट प्रूफ कंटेनर में अरंडी का तेल, जैतून का तेल और मोम डाल लें। इसे जमा करके अच्छे से मिलाने के बाद गर्म करें और अब चलाते हुए अच्छे से मिला लें। जब ये मिक्स हो जाए तो गैस से उतार कर इसे ठंडा करें। इस मिश्रण को ठंडा करने के बाद आप इसमें लिक्विड लेसिथिन डाल कर चलाते रहें। इसे तब तक चलाएं, जब तक ये अच्छे से मिक्स ना हो जाए।

जब से सभी चीजें 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे तक ठंडा होने लगे तो इसमें विटामिन ई और नारियल तेल की कुछ बूंदे मिलाएं। इसे लगातार चलाते रहें, ताकि सभी चीजें अच्छे से मिक्स हो जाएं। लास्ट में इसमें कलर पिगमेंट पाउडर और मीका पाउडर मिलाएं। इसे तब तक फेंटे जब तक इसका टेक्सचर एक जैसा ना हो जाए। इसमें एक भी गांठ नहीं पड़नी चाहिए।

Next Story