लाइफ स्टाइल

दिवाली पर चाहिए इंस्टेंट ग्लो तो अपनाएं ये नेचुरल तरीके

Gulabi Jagat
9 Sep 2023 6:48 AM GMT
दिवाली पर चाहिए इंस्टेंट ग्लो तो अपनाएं ये नेचुरल तरीके
x
अपनाएं ये नेचुरल तरीके
चेहरे की खूबसूरती हर महिला के लिए उतनी ही अहम होती है जितना आने वाला दिवाली का त्योहार। इस दिन हर को सबसे अलग और खूबसूरत दिखना पसंद करती है। कई सारी महिलाएं तो ऐसी होती हैं तो इस दिन के लिए महीने भर पहले से ही स्किन केयर रूटीन फॉलो करना शुरू कर देते हैं। अगर आपको भी चाहिए नेचुरल ग्लो तो इसके लिए आप इन घरेलू तरीकों को ट्राई कर सकती हैं।
बेसन और रोज वाटर का करें इस्तेमाल
कई सारे ऐसे घरेलू नुस्खे होते हैं जिनका इस्तेमाल हम नेचुरल ग्लो के लिए करते हैं। इनमें से आप बेसन और रोज वाटर को चेहरे पर अप्लाई कर सकती हैं। ऐसी इसलिए क्योंकि बेसन में एक्सफोलिएटिंग एजेंट मौजूद होते हैं जो डेड स्किन को हटाते हैं। इसके अलावा स्किन को इवन करता है। वहीं रोज वाटर स्किन को हाइड्रेट करता है।
बेसन और रोज वाटर का पैक बनाने का तरीका
इसके लिए सबसे पहले एक कटोरी में 2 चम्मच बेसन लें।
अब इसमें 1 चम्मत रोज वाटर एड करें।
फिर इन दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स करें।
इसके बाद इस पेस्ट को अपने चेहरे पर अप्लाई करें।
फिर 15-20 मिनट के लिए ड्राई (स्किन मॉइश्चराइजर) होने के लिए छोड़ दें।
अब चेहरे को पानी से साफ कर लें।
इससे आपकी स्किन नेचुरल ग्लो करने लगेगी।
टिप्स: इसका इस्तेमाल आप हफ्ते में एक बार कर सकती हैं।
खीरे के फेस मास्क का करें इस्तेमाल
खीरा स्किन के लिए बेहद लाभकारी होता है। इसके इस्तेमाल से स्किन हाइड्रेट रहती है और नेचुरल ग्लो करती है। आप भी इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। इसमें मिनरल्स और विटामिन्स पाए जाते हैं जो स्किन को हेल्दी रखते हैं।
फेस मास्क बनाने का तरीका
इसके लिए सबसे पहले आपको खीरा अच्छे से पेस्ट तैयार करना है।
फिर इसे अपने फेस पर अप्लाई करना है और 15-20 मिनट के लिए चेहरे (ग्लोइंग स्किन के लिए ब्यूटी टिप्स) पर लगे रहने देना है।
फिर पानी से इसे साफ कर लेना है।
आप इस फेस मास्क को हफ्ते में 2-3 बार चेहरे पर लगा सकती हैं।
इन नुस्खों को ट्राई करके नेचुरल ग्लो पा सकती हैं। इससे आप खूबसूरत भी दिखेंगी, साथ ही आपको मेकअप की भी खास जरूरत नहीं पड़ेगी।
नोट- ऊपर बताए गए नुस्खों को अपनाने से पूर्व आपको स्किन पैच टेस्ट जरूर करना है। सबकी त्वचा अलग होती है, हम ऐसा कोई दावा नहीं कर रहे हैं कि ऊपर बताए गए नुस्खे आपको इंस्‍टेंट लाभ पहुंचाएंगे। आप अपने स्किन एक्‍सपर्ट से एक बार जरूर सलाह लें और फिर इनका प्रयोग करें।
उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें, साथ ही कमेंट भी करें और हरजिंदगी से जुड़े रहें।
Next Story