लाइफ स्टाइल

चाहते हैं तेज दिमाग तो रोज खाएं ये

Khushboo Dhruw
20 Jan 2023 4:42 PM GMT
चाहते हैं तेज दिमाग तो रोज खाएं ये
x
अंडा सेहत के लिए फायदेमंद होता है। अंडे में प्रोटीन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है

आजकल लोग तनाव भरी जिंदगी जीने लगे हैं। इससे मानसिक और शारीरिक सेहत पर बुरा असर पड़ता है। मानसिक सेहत पर असर पड़ने की वजह से लोगों की स्मरण शक्ति भी कमजोर होने लगती है। साथ ही भूलने की बीमारी होती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो शरीर में कई आवश्यक पोषक तत्व की कमी से दिमाग कमजोर होने लगता है। अगर आप भी तेज दिमाग पाना चाहते हैं, तो रोजाना सुबह इन चीजों का सेवन करें। आइए जानते हैं-

अनार का जूस पिएं
इसमें विटामिन-ए, सी, ई, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर और खनिज पाए जाते हैं, जो सेहत और सुंदरता दोनों के लिए फायदेमंद साबित होते हैं। इसके सेवन से शरीर में आयरन की कमी नहीं होती है। आयरन की कमी से एनीमिया रोग होता है। इसके अलावा, अनार में कई जरूरी पोषक तत्व की वजह से स्मरण शक्ति भी बढ़ती है। एक शोध की मानें तो रोजाना सुबह 250 मिलीग्राम अनार जूस के सेवन से दिमाग तेज होता है।
अंडा खाएं
अंडा सेहत के लिए फायदेमंद होता है। अंडे में प्रोटीन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा, इसमें विटामिन बी भी पाया जाता है, जो दिमाग को सही से कार्य करने में अहम भूमिका निभा सकता है। साथ ही मन और मस्तिष्क एकाग्र होता है। इसके लिए रोजाना 2 अंडे जरूर खाएं।
ग्रीन टी पिएं
ग्रीन टी सेहत और सुंदरता दोनों के लिए फायदेमंद साबित होती है। इसमें आवश्यक पोषक तत्व विटामिन ए, बी, बी5, सी डी, ई, के, सेलेनियम, क्रोमियम, जिंक, कैफीन और मैगनीज पाए जाते हैं, जो मोटापा, मधुमेह, उच्च रक्तचाप समेत कई अन्य बीमारियों में फायदेमंद होते हैं। इसके अलावा, ग्रीन टी में एल-थिएनाइन (L-theanine) एमिनो एसिड पाया जाता है यह आवश्यक पोषक तत्व तनाव को दूर कर दिमाग को तेज करता है। आसान शब्दों में कहें तो स्मरण शक्ति बढ़ती है।
टमाटर खाएं
टमाटर सेहत के लिए फायदेमंद सब्जी है। इसके सेवन से दिल और दिमाग दोनों स्वस्थ रहता है। इसमें आवश्यक पोषक तत्व अल्फा, बीटा, ल्यूटिन और लाइकोपीन कैरोटेनॉयड्स पाए जाते हैं, मन और मस्तिष्क के लिए फायदेमंद होते हैं। इसके लिए रोजाना सुबह टमाटर का जूस पिएं। इसके सेवन से स्मरण शक्ति बढ़ती है।
Next Story