लाइफ स्टाइल

रखते हैं लंबी उम्र की चाहत, तो आज ही अपनाए ये 6 अच्छी आदतें

Kiran
3 July 2023 11:11 AM GMT
रखते हैं लंबी उम्र की चाहत, तो आज ही अपनाए ये 6 अच्छी आदतें
x
हर इंसान चाहता हैं कि अपनी जिंदगी को बिना तनाव और अच्छे स्वास्थ्य के साथ जिया जाए। लेकिन आजकल की व्यस्ततम जीवनशैली ने इंसान की इस चाहत को पीछे छोड़ दिया हैं और कई तरह की बीमारियों का शिकार बना लिया हैं। इंसान की आदत ही उसकी दुश्मन बनने लगी हैं। जी हाँ, इंसान अपनी गलत आदतों के चलते ही अपनी आयु को कम करता जा रहा हैं। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ अच्छी आदतें लेकर आए हैं जिन्हें जीवन में अपनाने से लंबी और सेहतमंद उम्र की चाहत पूरी हो सकती हैं।
* मार्निंग ब्रेकफास्ट जरूर करें
कई बार सुबह की आपाधापी में हम में से ना जाने कितने लोग अपना ब्रेकफास्ट छोड़ देते है लेकिन जान लें की सुबह का ब्रेकफास्ट कभी नहीं छोड़ना चाहिए। क्योंकि इसको लेने से बॉडी में इम्यूनिटी आती है वहीं इससे आपकी उम्र भी बढ़ती है।
* पूरी नींद लें
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर इंसान आगे बढ़ने की रेस में दौड़ लगा रहा है। जिसके चलते वह सही से नींद पूरी नहीं करते हैं। वहीं कुछ लोग इस नींद का कुछ ज्यादा ही आनंद लेते दिखते हैं। ऐसे में जान लें की नींद का कम या ज्यादा होना दोनों ही कंडिशन में स्वास्थ्य के लिए सही नहीं होता है। जिसका असर आपके शरीर के साथ दिमाग पर भी पड़ता है।
* रोजाना 15 मिनट एक्सरसाइज
अगर आप रोजाना 15 मिनट के लिए व्यायाम करते है तो आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते हैं की ये 15 मिनट आपकी लाइफ को 5 साल बढ़ाने का काम करते है। इसलिए हर इंसान को रोजाना 15 मिनट व्यायाम जरूर करना चाहिए।
* नट्स खाएं
मेवे में जान लें की काफी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते है जो कि बॉडी से फ्री रैडिकल्सको निकालने का काम करते हैं। इसके सेवन से शरीर काफी दुरुस्त रहता है। वहीं इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड भी होता है जो कि दिमाग को तेज बनाने का काम करता है।
* ओवर-ईटिंग से बचें
ओवरईटिंग करना स्वास्थ्य के लिए बिल्कुल सही नहीं होता है। यह स्वास्थ्य के लिए काफी बड़ी चिंता वाली बात हो सकती है। क्योंकि आपको पता हो या ना पता हो। लेकिन इससे 70 प्रतिशत शारिरीक समस्याएं पैदा हो जाती है जो आपको मोटापे का शिकार बनाती है।
* मेडिटेशन
मेडिटेशन करना तो वैसे भी काफी अच्छा रहता है। हर इंसान को ये जरूर करना चाहिए। यह दिमागी ताकत को बढ़ाने के साथ-साथ उसे शक्ति प्रदान करने का काम करता है। साथ ही इसे करने से आपकी उम्र भी बढती है।
Next Story