लाइफ स्टाइल

साड़ी में चाहिए बोल्ड लुक तो एक्ट्रेस के इन लुक्स से ले आइडिया

Khushboo Dhruw
28 March 2024 9:05 AM GMT
साड़ी में चाहिए बोल्ड लुक तो एक्ट्रेस के इन लुक्स से ले आइडिया
x
लाइफस्टाइल : साड़ी कई खास मौकों पर पहनने के लिए परफेक्ट ऑप्शन है। बाजार में कई तरह की साड़ी मिलती हैं जिन्हें आप कई खास मौकों पर वियर कर सकती हैं। वहीं अगर आप किसी कॉकटेल पार्टी में जा रही हैं और बोल्ड लुक चाहती हैं तो ये आर्टिकल आपके काम का हो सकता है। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे लेटेस्ट साड़ी डिजाइनदिखाएंगे जिन्हें आप पार्टी में बोल्ड लुक के लिए वियर कर सकती हैं। इस साड़ी में जहां आप खूबसूरत नजर आएंगी तो वहीं इन साड़ी को वियर करने के बाद आप भीड़ से अलग नजर आएंगी।
हैंड पेंटेड फ्लोरल साड़ी
इस तरह साड़ी बोल्ड लुक के लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकती है। इसके लिए आप एक्ट्रेस तापसी पन्नू के साड़ी लुक से आईडिया ले सकती हैं। एक्ट्रेस ने वाइट कलर की साड़ी पहनी हैं जिसमें रेड कलर से फूलों के डिजाइन बनाए गए हैं और एक्ट्रेस ने इस साड़ी के साथ रेड कलर का ब्लाउज पहना हैं। वहीं बोल्ड के लिए आप भी इस तरह की साड़ी वियर कर सकती हैं। और ये साड़ी आपको आराम से बाजार में मिल जाएगीं साथ ही ऑनलाइन भी आप इस तरह की साड़ी खरीद सकती हैं।
ब्लैक साड़ी विद क्रॉप जैकेट ब्लाउज
पार्टी में पहनने के लिए इस तरह की साड़ी बेस्ट हैं। एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने इस तरह की साड़ी एक इवेंट के दौरान पहनी थी। इस ब्लैक और डार्क पिंक साड़ी में एक्ट्रेस काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने इस साड़ी के साथ क्रॉप जैकेट वाला ब्लाउज पहना है। ये साड़ी डिजाइन पार्टी के लिए परफेक्ट है और इस साड़ी को आप ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों ही जगहों से खरीद सकती हैं।
पर्ल व्हाइट साड़ी
अगर आप लाइट कलर में कुछ खोज रही हैं तो इस तरह की साड़ी वियर कर सकती हैं। एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने एक ऐसी ही व्हाइट कलर की साड़ी पहनी है और आप एक्ट्रेस के इस लुक से आईडिया ले सकती हैं। एक्ट्रेस ने स्ट्रैप वाले ब्लाउज के साथ इस साड़ी को वियर किया हैं और साड़ी को दिशा पाटिल ने डिजाइन किया है। वहीं इस तरह की साड़ी के साथ हील्स य फिर फ्लैट्स भी पहन सकती है और खुले बाल रख सकती हैं। आप ये साड़ी ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन दोनों ही जगहों से खरीद सकती हैं और इस तरह की साड़ी आपको सस्ते दाम में मिल जाएंगी।
अगर आपको यह साड़ी डिजाइन पसंद आए हैं तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Next Story