लाइफ स्टाइल

हरी मटर की इस तरह बनाएंगे सब्जी तो उंगलियां चाटते रह जाएंगे

Rounak Dey
1 Jun 2023 12:12 AM IST
हरी मटर की इस तरह बनाएंगे सब्जी तो उंगलियां चाटते रह जाएंगे
x
जानें कैसे बनेगी हरी मटर की शाही सब्जी।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | सर्दियों का सीजन शुरू होते ही हरी मटर बाजार में खूब बिकने लगती है। हरी मटर से बनी पूरी, कचौड़ी, परांठे, चाट हर किसी को पसंद आता है। वहीं मटर की सब्जी भी स्वादिष्ट लगती है। लेकिन एक जैसी सब्जी के स्वाद से बोर हो गए हैं। तो इस बार मटर को इस खास ट्विस्ट के साथ बनाकर तैयार करें। खासतौर पर अगर घर में मेहमान आने वाले हैं तो आप मटर पनीर की बजाय शाही मटर की सब्जी बनाकर तैयार करें। तो चलिए जानें कैसे बनेगी हरी मटर की शाही सब्जी।

ताजी हरी फ्रेश मटर सौ ग्राम, आधा कप फ्रेश मलाई, दो प्याज जिसे बारीक पेस्ट बना लें, दो टमाटर की प्यूरी, एक चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट, धनिया पाउडर एक चम्मच, हल्दी पाउडर आधा छोटा चम्मच, गरम मसाला एक चम्मच, नमक स्वादानुसार।

शाही मटर बनाने के लिए सबसे पहले मटर का छिलका निकालकर उसे नमक पानी में पांच मिनट में उबाल लें। इससे हरी मटर थोड़ी सी पककर नर्म हो जाएगी। फिर कड़ाही में तेल डालकर गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो इसमे जीरे का तड़का लगाएं। साथ में हींग भी डाल दें। तड़का लगाने के बाद प्याज डालकर भूनें। प्याज को सुनहरा होने तक भूनें।

जब प्याज भुन जाए तो अदरक-लहसुन का पेस्ट डाल दें। साथ में टमाटर की प्यूरी को भी डाल दें। अच्छी तरह से ये मसाले तेल छोड़ने लगे तो इसमे धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर और गरम मसाला पाउडर डालकर मिलाएं। साथ में नमक डालें और अच्छी तरह से भूनकर उबली मटर डाल दें। ढंक दें और मटर को मसालों के साथ पकने दें।

जब मटर पक जाए तो फ्रेश मलाई को डाल दें और एक मिनट तक पकाने के बाद गैस बंद कर दें। गर्मागर्म रोटी, परांठे के साथ सर्व करें।

Next Story