लाइफ स्टाइल

डाइट में बढ़ा लेंगे इस चीज की मात्रा तो दूर हो सकती है कब्ज की समस्या

Manish Sahu
24 Aug 2023 3:49 PM GMT
डाइट में बढ़ा लेंगे इस चीज की मात्रा तो दूर हो सकती है कब्ज की समस्या
x
लाइफस्टाइल: कब्ज एक बहुत ही कॉमन प्रॉब्लम और हममें से अधिकांश लोगों ने कभी ना कभी तो इसका अनुभव किया ही होगा,दरअसल जब आप हफ्ते में तीन बार से कम शौच जाते हैं तब इसे कब्ज माना जाता है। कभी ये कुछ समय के लिए होती है तो कभी लंबे समय तक चल सकती है। आमतौर पर लोग कब्ज से छुटकारा पाने के लिए दवा या किसी तरह के घरेलू नुस्खे का सहारा लेते हैं, लेकिन आपको ये जानना जरूरी है कि दवा से कहीं ज्यादा आपकी सही जीवनशैली और खानपान इसे दूर करने में मदद कर सकती है। हाई फाइबर युक्त आहार को डाइट में शामिल करके आप कब्ज से छुटकारा पा सकते हैं।
फाइबर रिच फूड से दूर होगी कब्ज की परेशानी
फाइबर खाने का एक बहुत ही जरूरी कॉम्पोनेंट (High Fibre For Constipation) है, जो कब्ज से छुटकारा दिलाने में आपकी मदद करता है। हाई फाइबर युक्त चीज़ों को खाने से मल त्यागने की फ्रीक्वेंसी बढ़ती है और पुराने से पुराने कब्ज से तुरंत राहत मिल सकता है। वहीं फाइबर के अन्य पाचन लाभ भी होते हैं जैसे ये हेल्दी गट माइक्रोबायोम औऱ गट मोटिलिटी को भी बनाए रखता है,यानी कुल मिलाकर फाइबर डाइजेस्टिव हेल्थ (डाइजेस्टिव हेल्थ को कैसे बेहतर बनाएं) को संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है,तो चलिए जान लेते हैं कुछ हाई फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों के बारे में, जिसकी मदद से कब्ज को दूर किया जा सकता है। इसकी जानकारी दे रहे हैं आकाश हेल्थकेयर के वरिष्ठ सलाहकार और एचओडी गैस्ट्रोएंटरोलॉजी हेपेटोलॉजी शरद मल्होत्रा।
कब्ज के लिए बेस्ट फाइबर फूड्स?
सेब में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है। इसमें मौजूद पेक्टिन मल त्यागने की फ्रीक्वेंसी बढ़ाता है। वहीं सेब के छिलके में मौजूद अघुलनशील फाइबर जो आंत को साफ करके कब्ज (कब्ज को दूर करने के तरीके) से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकता है।
स्ट्रॉबेरी, ब्लैकबेरी और रसभरी को डाइट में शामिल कर सकते हैं, इनमें भी फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है।फाइबर मल की मात्रा बढ़ाकर पाचन प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इससे मल त्यागना आसान हो जाता है।
पपीता बेहतरीन नेचुरल लैक्सेटिव में से एक माना जाता है,जो इंटेस्टाइनल फ्लो को तेज करता है। इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में होता है जो पाचन में सहायता करता है। आप पपीते का सेवन कई तरीकों से कर सकते हैं आप या तो इसे सीधे खा सकते हैं या सलाद के रूप में खा सकते हैं। पपीते को भुने हुए जीरा, काली मिर्च , सेंधा नमक और नींबू के साथ मिलाकर खाने से कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद मिल सकती है।
पूरी तरह से पका हुआ केला खाने से भी कब्ज की समस्या को ठीक किया जा सकता है,केला आपको साल भर आसानी से मिल सकता है,इसे अपनी डाइट (डाइट फॉलो करने के हैक्स) का हिस्सा बना कर कब्ज से राहत पा सकते हैं लेकिन याद रहे आपको पका हुआ केला ही खाना है क्योंकि अगर आपको कब्ज की समस्या है और आपने लापरवाही में कच्चा केला या कम पका केला खा लेते हैं तो इसमें बहुत ज्यादा स्टार्च होता है ये आपकी कब्ज की समस्या को बढ़ा सकता है।
कब्ज को ठीक करने के लिए सही खानपान के साथ एक्सरसाइज और पर्याप्त मात्रा में पानी पीना भी जरूरी है। फाइबर अपना जादू तभी चला सकता है जब आप पर्याप्त मात्रा में पानी पीते हैं। तरल पदार्थ आपके मल को नरम करता है,इसलिए प्रतिदिन 8 से 10 गिलास पानी पीने से कब्ज को दूर करने में मदद मिल सकती है।
Next Story