लाइफ स्टाइल

थाइरायड की समस्या है तो प्याज से करें इलाज, जानें कैसे

Rani Sahu
11 Jun 2021 9:45 AM GMT
थाइरायड की समस्या है तो प्याज से करें इलाज, जानें कैसे
x
पुरूषों की बजाए महिलाओं में थाइरायड की समस्या सबसे अधिक देखने को मिल रही हैं

पुरूषों की बजाए महिलाओं में थाइरायड की समस्या सबसे अधिक देखने को मिल रही हैं। महिलाओं में थाइरायड की आंशंका पुरुषों से 9 गुना अधिक होती, जिसका कारण खान-पान व लाइफस्टाइल की गलत आदतें हैं। अगर इसे कंट्रोल में ना रखा जाए तो यह कंसीव करने में भी बाधा डाल सकती है। यही नहीं, इसके कारण पीरियड्स भी गड़बड़ा जाते हैं।

सिर्फ मोटापा नहीं थाइरायड का कारण
ज्यादातर महिलाएं समझती हैं कि सिर्फ मोटापा ही थाइरायड का कारण है जबकि यह गलत है चूंकि पतली औरतें भी इसकी गिरफत में है। यह बीमारी गले में मौजूद तितली आकर की थायरायड ग्रंथि में गड़बड़ी के कारण होती है, जो नींद की कमी, हार्मोनल असंतुलन के कारण हो सकता है।
किन महिलाओं को अधिक खतरा?
महिलाओं को मेनोपॉज और प्रेगनेंसी में थाइरायड की आशंका सबसे ज्यादा होती है। ऐसा इसलिए चूंकि इस दौरान औरतों के शरीर में हार्मोनल बदलाव होते हैं।
चलिए आपको बताते हैं थाइरायड को कंट्रोल करने के टिप्स
सबसे पहले जानिए क्या खाएं और क्या नहीं
थायराइड पेशेंट डाइट में सुखे मेवे, मौसमी व सिट्स फ्रूटस, दालें, कद्दू के बीज, आयोडीन युक्त चीजें, नारियल तेल, हरी सब्जियां, अलसी के बीज आदि लें। साथ ही जंक फूड्स, तला हुआ भोजन, अधिक मीठा, पैकेज्ड फूड, रेड मीट, कॉफी का कम सेवन करें।
प्याज से मसाज
प्याज को काटकर सोने से पहले थायराइड ग्‍लैंड के आस-पास क्‍लॉक वाइज मसाज करें और रातभर के लिए ऐसे ही छोड़ दें। नियमित ऐसा करने से थाइरायड नहीं बढ़ेगा।
अश्वगंधा चूर्ण
रात को सोने से पहले 1 चम्मच अश्वगंधा चूर्ण को गाय के गुनगुने दूध में मिलाकर पीएं। इससे हार्मोन्स संतुलित रहेंगे।
तुलसी का काढ़ा
2 चम्मच तुलसी के रस में 1/2 चम्मच ऐलोवेरा जूस मिलाकर पीने से भी थाइरायड कंट्रोल में रहता है।
हल्दी वाला दूध
रोजाना सोने से पहले नियमित 1 गिलास हल्दी वाला दूध जरूर पीएं। इससे भी थाइरायड नहीं बढ़ेगा।
लौकी का जूस
खाली पेट लौकी का जूस पीने से ना सिर्फ थाइरायड कंट्रोल में रहता है बल्कि लिवर भी डिटॉक्स होता है।
अलसी का चूर्ण
अलसी में भरपूर ओमेगा -3 एसिड होता है जो थाइरायड को नियंत्रित करने में मदद करता है। ऐसे में आप नियमित रूप से अलसी के बीज खाएं या इसका चूर्ण लें।

नारियल तेल
थाइरायड से ग्रस्त महिलाएं कुकिंग ऑयल के रूप में नारियल तेल इस्तेमाल कर सकती हैं। यह कई बीमारियों से बचाने में भी काफी कारगार हैं।


Next Story