लाइफ स्टाइल

Life Style : गर्मियों मे घमौरियों से बहुत ज्यादा परेशान घरेलू उपाय करिये

Kavita2
23 Jun 2024 6:09 AM GMT
Life Style :  गर्मियों मे घमौरियों से बहुत ज्यादा परेशान घरेलू उपाय करिये
x
Life Style : गर्मी में घमौरियों की समस्या बहुत ही आम है। बहुत ज्यादा पसीना और बैक्टीरियल इन्फेक्शन Bacterial Infection की वजह से घमौरियों की प्रॉब्लम हो सकती है। घमौरियां छोटे-छोटे लाल और सफेद दाने होते हैं, जो खुजलीभरे होते हैं। इनमें तेज जलन भी होती है। पीठ, जांघ, कमर और गर्दन पर घमौरियों की समस्या ज्यादा देखने को मिलती है। अगर आपको भी घमौरियों ने कर रखा है बहुत ज्यादा परेशान, तो यहां दिए गए साबित हो सकते हैं मददगार। कपूर का पाउडर बना लें और इसे नारियल तेल में मिलाकर शरीर पर हल्के हाथों से मालिश करने से घमौरियां परेशान नहीं करती।
तुलसी की डंडियों basil sticksको धूप में अच्छे से सुखाकर इसका पाउडर बना लें। पाउडर में थोड़ा सा पानी मिलाकर लेप तैयार करें और इसे घमौरियों पर लगाएं, इससे काफी आराम मिलता है।
नीम की पत्तियों को पानी में उबालकर छान लें। इस पानी को नहाने वाले पानी में मिलाकर नहाएं। घमौरियां होने पर लगातार दो- तीन दिन इस पानी से नहाएं। इससे घमौरियां दूर हो जाएंगी। वैसे घमौरियों पर नीम की पत्तियां लगाने से भी रिलीफ मिलता है।
एलोवेरा जेल स्किन aloe vera gel skin से जुड़ी कई परेशानियों का कारगर इलाज है। इसे घमौरियों पर लगाकर छोड़ दें और नहाते वक्त हटाएं। बहुत फायदा मिलेगा।
एक मग पानी में थोड़ा सा बेकिंग सोडा मिला लें। अब इस पानी में एक सूती कपड़े भिगाकर उसे घमौरियों पर लगाएं, राहत महसूस होगी।
आलू के पतले गोल स्लाइस Round Slices काटकर फ्रिज में रख दें। 10-15 मिनट बाद इसे घमौरी वाली जगह पर लगाएं। दिन में दो-तीन बार आलू का ये उपाय करने से आराम मिलेगा।
घमौरियों पर पुदीने की पत्तियों का पेस्ट लगाने से भी परेशानी दूर होती है।
पके पपीते को मैश कर लें। इसमें एक चम्मच गेहूं का आटा मिलाकर घमौरियों पर लगाएं और कुछ देर बाद नहा लें। घमौरियों की परेशानी दूर करने में ये उपाय राहत देगा।
कुछ जरूरी बातें
1. घमौरियां होने पर दही, लस्सी, ठंडे दूध का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें।
2. दिन में कम से कम दो बार जरूर नहाएं।
3. पर्याप्त मात्रा में पानी पीने के साथ सीजनल फल व सब्जियों का सेवन करें।
4. कॉटन के कपड़े पहनें और बहुत ज्यादा ज्वैलरी पहनने से बचें।
5. तला-भुना और तेज मिर्च-मसालों वाला खाना न खाएं।
6. धूप में निकलते समय स्कार्फ वाला छाता साथ रखें।
Next Story