लाइफ स्टाइल

दांत में लगे कीड़े से हैं परेशान, तो इन चार चीजों को लगाने से मिलेगा छुटकारा

Shiddhant Shriwas
9 Oct 2021 4:35 AM GMT
दांत में लगे कीड़े से हैं परेशान, तो इन चार चीजों को लगाने से मिलेगा छुटकारा
x
हमारे दांत हमारे लिए काफी जरूरी होते हैं। ये हमें खाना चबाने, काटने और कई चीजों के लिए बेहद जरूरी होते हैं। वहीं, बढ़ती उम्र के साथ दांत टूटने लगते हैं

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। हमारे दांत हमारे लिए काफी जरूरी होते हैं। ये हमें खाना चबाने, काटने और कई चीजों के लिए बेहद जरूरी होते हैं। वहीं, बढ़ती उम्र के साथ दांत टूटने लगते हैं। ऐसे में उस वक्त दांतों की जरूरत के बारे में असली एहसास होता है। वहीं, हमारे दांतों में कई तरह की समस्याएं भी होती हैं जिनमें से एक है दांतों में कीड़ा लगना। आजकल तो छोटी सी उम्र में ही लोगों के दांतों में कीड़ा लग जाता है और जिसके बाद उन्हें एक लंबे इलाज के प्रोसेस से गुजरना पड़ता है। वहीं, दांतों का इलाज सस्ता नहीं बल्कि काफी महंगा है। ऐसे में कीड़ा लगने के बाद कई तरह की दिक्कतों को दूर करने के लिए कई दवाओं और ट्रीटमेंट से गुजरना पड़ता है। लेकिन अगर आप चाहें तो इसमें आपकी मदद कुछ घरेलू उपाय भी कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।

फिटकरी

आपको एक फिटकरी पाउडर लेना है और उसमें सेंधा नमक मिलाना है, और फिर तैयार किए गए इस पेस्ट से आपको दांतों पर ब्रश की मदद से लगाना है। ऐसा करने से आपके दांत में लगे कीड़े से आपको छुटकारा मिलने में मदद मिल सकती है।

सरसों का तेल

आपको करना ये है कि सरसों के तेल में हल्दी और नमक मिलाना है, जिसके बाद आपको एक पेस्ट तैयार कर लेना है। इसके बाद अपने ब्रश पर इस पेस्ट को लगाकर अपने दांतों पर इसे रगड़ना है। दिन में दो बार रोजाना ऐसा करने से आपके दांत का कीड़ा जल्दी साफ होने में मदद मिल सकती है।

हींग पाउडर

आपको हींग पाउडर लेना है, और इसे पानी में डालकर उबाल लेना है। इसके बाद जब ये गुनगुना हो जाए, तो इस पानी से आपको कुल्ला करना है। ऐसा करने से कुछ दिन में आपके दांत में लगा कीड़ा खत्म होने में मदद मिलेगी।

लौंग का तेल

आपके जिस दांत में कीड़ा लगा हो, आप वहां लौंग का तेल लगा सकते हैं। आपको इस तेल को दांत पर लगाने के कुछ देर तक ऐसे ही छोड़ देना है। रोजाना ऐसा करने से आपके दांत का कीड़ा निकलने में तो मदद मिलेगी ही, साथ ही आपके दांत का दर्द भी कम हो जाएगा।

Next Story