लाइफ स्टाइल

सिरदर्द से हैं परेशान तो बनाकर पिएं ये आयुर्वेदिक चाय

SANTOSI TANDI
15 July 2023 9:33 AM GMT
सिरदर्द से हैं परेशान तो बनाकर पिएं ये आयुर्वेदिक चाय
x
आयुर्वेदिक चाय
दिन भर की थकान को खत्म करना हो या फिर सुबह-सुबह उठकर काम पर जाने से पहले होने वाला सिरदर्द, हमेशा दवा लेना सही ऑप्शन नहीं है। कई बार हमें यह समझ नहीं आता कि सिरदर्द हो क्यों रहा है और हम बिना सोचे-समझे कोई ऐसा उपाय कर लेते हैं जिससे समस्या और बढ़ जाती है। अगर सिरदर्द कई बार होता है और आपके लिए यह क्रॉनिक हो गया है, तो बेहतर है कि सिरदर्द को खत्म करने का कोई तरीका अपनाया जाए।
आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स ब्रांड द कदंब ट्री की फाउंडर और BAMS (Bachelor of Ayurveda Medicine) डॉक्टर दीक्षा भावसार ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इससे जुड़ी आयुर्वेदिक रेसिपी शेयर की है। डॉक्टर दीक्षा के मुताबिक हाई ब्लड प्रेशर, हैंगओवर, बुखार, समय पर चाय ना मिलना, स्ट्रेस बढ़ना, मौसम के कारण सिरदर्द होना, इन्सोम्निया, माइग्रेन आदि के कारण हमेशा सिरदर्द बढ़ जाता है। ऐसे में बेहतर है कि आयुर्वेदिक नुस्खे अपनाए जाएं। कई बार लोग कैफीन एडिक्शन के कारण भी सिरदर्द का शिकार हो जाते हैं।
उन्होंने बताया कि उनके मरीजों को एक स्पेशल आयुर्वेदिक चाय से बहुत राहत मिली है।
किन चीजों के लिए मददगार है यह चाय?
डॉक्टर दीक्षा के मुताबिक अगर किसी को माइग्रेन की समस्या है, हार्मोनल इम्बैलेंस हो रहा है, हैंगओवर है, डायबिटीज की समस्या है, इंसुलिन रेजिस्टेंस हो रहा है, ब्लोटिंग से परेशान है, फूड क्रेविंग्स बहुत ज्यादा हो रही है, तो इस चाय का असर काफी ज्यादा होगा। यह धीरे-धीरे आपकी इम्यूनिटी को भी बेहतर बनाएगी।
कैसे बनानी है यह आयुर्वेदिक चाय?
सामग्री-
1 ग्लास पानी
1/2 छोटा चम्मच अजवाइन
1 क्रश की हुई हरी इलायची
1 बड़ा चम्मच धनिया के बीज
5 पुदीने की पत्तियां
इसे तीन मिनट के लिए आप उबालें और उसके बाद छानकर सिप-सिप कर पिएं। इसे बहुत ज्यादा गर्म नहीं पीना है आप गुनगुनी चाय पी सकती हैं। इससे सिरदर्द की समस्या में बहुत राहत मिलेगी।
कौन सा इंग्रीडिएंट करेगा किस समस्या में मदद?
डॉक्टर दीक्षा ने अलग-अलग इंग्रीडिएंट्स के बारे में भी जानकारी दी कि आखिर इस चाय में उन्हें क्यों इस्तेमाल किया जा रहा है।
अजवाइन : यह ब्लोटिंग, अपच, कफ, सर्दी, डायबिटीज और अस्थमा के लिए मददगार साबित हो सकती है।
धनिया के बीज : यह मेटाबॉलिज्म के लिए बहुत अच्छे होते हैं। इसी के साथ, माइग्रेन और अन्य तरह के क्रॉनिक पेन की समस्याओं को यह खत्म कर सकते हैं। हार्मोनल बैलेंस और थायराइड को ठीक करने के लिए भी इनका इस्तेमाल होता है।
पुदीने की पत्तियां : अगर आपको चाय का एडिक्शन है, मूड स्विंग्स बहुत ज्यादा होते हैं, इन्सोम्निया की समस्या है, एसिडिटी है, माइग्रेन है, कोलेस्ट्रॉल से परेशान हैं, तो पुदीने की पत्तियां मददगार साबित हो सकती हैं।
इलायची : यह मोशन सिकनेस, जी मिचलाने की समस्या, माइग्रेन और ब्लड प्रेशर की समस्या वाले लोगों के लिए अच्छी साबित होती है। यह स्किन और बालों के लिए भी अच्छी है।
आम चाय की जगह आप सुबह उठकर इस चाय को पी सकती हैं। अगर दिन में कभी सिरदर्द हो रहा है, तो भी इसे चुनें।
डाइट में कोई भी मुख्य बदलाव करने से पहले आपको हमेशा डॉक्टर से इसके बारे में सलाह लेनी चाहिए। अगर आपको इस तरह की परेशानी हो रही है, तो आप पहले डॉक्टर के पास जाएं और अपनी हेल्थ हिस्ट्री शेयर करें। हो सकता है कि कोई एक चीज किसी को सूट कर जाए और दूसरे इंसान के लिए वो नुकसानदेह हो जाए।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Next Story