लाइफ स्टाइल

झड़ते और बेजान बालों से है परेशान तो आजमाए खुबानी तेल, लगाने की विधि

SANTOSI TANDI
22 Aug 2023 9:12 AM GMT
झड़ते और बेजान बालों से है परेशान तो आजमाए खुबानी तेल, लगाने की विधि
x
लगाने की विधि
बालो की सुन्दरत हमरे व्यक्तित्व की पहचान होते है। बालो को सुंदर बनाये रखने के लिए हम कुछ न कुछ जरुर ट्राई करते रहते है। बालो की चमक को बरकरार रखना मुश्किल काम है पर नामुमकिन बिलकुल नही। ऐसे में बालो की चमक के साथ उन्हें टूटने से बचाता है खुबानी का तेल जो की खुबानी के बीजो से बनता है। इससे बालो को जरूरी तत्वों की प्राप्ति हो जाती है। साथ ही यह बालो को टूटने से भी रोकता है। खुबानी तेल को एप्रिकोट तेल भी कहा जाता है। आइये जानते है इस फायदों के बारे में...
खुबानी का तेल और नारियल का तेल समान मात्रा में ले लें और इन्हें मिक्स कर दें। फिर इसे स्कैल्प और बालों पर लगाएं। यह ड्राई हेयर के लिए बेस्ट है। इसे लगाने के बाद, अपने बालों का जूड़ा बना लें और दो घंटे के बाद इसे शैम्पू से धो लें।
खुबानी के तेल को हल्का गरम कर लें। फिर इसे स्कैल्प पर सर्कुलर मोशन में लगाएं। 20 मिनट तक लगातार मसाज करें। 2 घंटे तक तेल को बालों पर लगे रहने दें। आप चाहें तो गर्म पानी में तौलिया भिगोकर अपने बालों को इसमें बांध सकते हैं। इससे ऑयल का इफेक्ट ज़्यादा होगा।
हेयर मसक का उपयोग भी कर सकते है। इससे परिणाम बहुत ही अच्छे आते है। एलोवेरा के पल्प को अच्छी तरह मैश कर लें। इसकी 2 बड़ी चम्मच में एप्रिकॉट तेल मिलाएं। अब इस हेयर ऑयल मास्क को 15 मिनट के बाद धोएं। आप इसे बाद में कंडीशनर की तरह भी यूज़ कर सकते हैं।
गर बाल के एंड्स रफ हैं, तो शहद इन्हें सॉफ्ट बना सकती है। 1 बड़ा चम्मच शहद और 2 बड़े चम्मच एप्रिकॉट ऑयल मिक्स कर लें। इसे अच्छी तरह हिलाने के बाद, बालों पर सर्कुलर मोशन में लगाएं। फिर अपने बालों को गरम तौलिये में 20 मिनट के लिए बांध लें।
डैंड्रफ के कारण भी बाल झड़ते हैं। इसके लिए खुबानी का तेल और लेमन मास्क ट्राई करें। 2 बडे़ चम्मच खुबानी का तेल और 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस मिक्स कर लें। ध्यान रहे कि लेमन जूस बहुत ज़्यादा भी न हो, क्योंकि इससे स्कैल्प ड्राई होता है। इस मिश्रण को 15 मिनट तक बालों पर लगे रहने दें और फिर बाल धो लें।
Next Story