लाइफ स्टाइल

गंजेपन से हैं परेशान तो लहसुन का ऐसे करें इस्तेमाल

Tara Tandi
12 Dec 2021 1:04 PM GMT
गंजेपन से हैं परेशान तो लहसुन का ऐसे करें इस्तेमाल
x
ऐसे में आपको जरूरत होती हैं प्राकृतिक उपायों की जो अपने पोषण से बालों को घना और मजबूत बनाए रखें।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बालों को हेल्दी रखना हर किसी को पसंद होता है फिर वो चाहे महिलाएं हों या पुरुष। बढ़ता प्रदूषण और धूल-मिट्टी आपके बालों के लिए खतरनाक होते हैं और बालों की सेहत को नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसे में आपको जरूरत होती हैं प्राकृतिक उपायों की जो अपने पोषण से बालों को घना और मजबूत बनाए रखें। आज इस कड़ी में हम आपको लहसुन के कुछ ऐसे घरेलू नुस्खें बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आपके बालों से जुड़ी हर समस्या का निवारण हो सकेगा।

रूसी से छुटकारे के लिए लहसुन और अदरक
रिसर्च के अनुसार अदरक रूसी को कम कर सकता है। इसका उपयोग बालों को झड़ने से रोकता है। लहसुन की 8 कलियां लेकर उसके साथ 2 इंच की अदरक को ब्‍लेंड करें। एक कढाई में आधा कप जैतून या नारियल का तेल गरम करें। उसमें लहसुन और अदरक का पेस्‍ट डालकर भूरा होने तक पकाएं। आंच बंद कर दें। तेल के ठंडा हो जाने के बाद इसे स्‍कैल्‍प और बालों में लगाएं। 30 मिनट के बाद बाल धो लें।
​हेयर ग्रोथ के लिए गार्लिक शैंपू

15 लहसुन की कलियों का पेस्‍ट बना लें। इसे शैंपू की एक बोतल में मिलाए। खुशबू के लिए पेपरमिंट ऑयल की 10 बूंदें मिलाएं। अपने बालों को धोने के लिए इस शैंपू का उपयोग करें। इस शैंपू का इस्तेमाल हफ्ते में 3 बार से ज्यादा न करें।
बालों की ग्रोथ के लिए लहसुन और शहद
शहद आपके बालों में नमी को सील कर देता है, जिससे बाल मुलायम और चमकदार बने रहते है। इस पैक को बनाने के लिए लहसुन की आठ कलियों का रस निकालें। फिर इसमें एक बड़ा चम्मच शहद मिलाएं। मिश्रण को अपने बालों और स्‍कैल्‍प पर लगाएं और 20 मिनट के लिए छोड़ दें। शैंपू करके बाल धो लें। इसे हफ्ते में 2-3 बार दोहराएं।


Next Story