लाइफ स्टाइल

आर्थराइटिस की समस्या से ग्रस्त है तो अनार का करे सेवन

Apurva Srivastav
19 Feb 2023 5:38 PM GMT
आर्थराइटिस की समस्या से ग्रस्त है तो अनार का करे सेवन
x
इसका सेवन करने से खून का रोटेशन अच्‍छा होता है। रक्त वाहिनियां मोटी और कड़क नहीं होती है।
एक कहावत है एक अनार, 100 बीमार। अनार का सेवन करने से कई सारे लाभ होते हैं। अनार (Pomegranate) औषधीय गुणों से भरपूर फल है। इसका सेवन करने से यह कई रोगों को दूर करने का काम करता है। इसमें विटामिन ई, सी मौजूद होता है। अनार में फाइबर की मात्रा भी बहुत होती है जो आपके पाचन को ठीक करने में मदद करता है। साथ ही पानी की कमी भी पूरी होती होती है।
इसके अतिरिक्त अनार में विटामिन के, सी, बी, आयरन, पोटेशियम, जिंक और ओमेगा-6 फैटी एसिड भी पाए जाते हैं। आइए जानते हैं अनार खाने से होने वाले 10 फायदों के बार में-Pomegranate Benefits
1. डैमेज सेल्स- अनार में मौजूद पॉलीफेनॉल्स की वजह से दाने लाल होते हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट जो इन्फ्लेमेशन कम कर सेल्स को डैमेज होने से बचाते हैं।
2. संक्रमण- अनार का जूस का सेवन करते हैं तो आपकी बॉडी को जरूरी विटामिन-सी मिलता है। जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। एक अनार में करीब 40 फीसदी विटामिन-सी मौजूद होता है। जिससे बीमारी या संक्रमण की चपेट में एकदम से नहीं आते हैं।
3. जलन- अनार का सेवन करने से आंतों में होने वाली जलन में काफी आराम मिलता है। इसका सेवन करने से पेट में होने वाली जलन और शिकायत या अल्सर में भी आराम मिल जाता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं जिससे पूरे शरीर में होने वाली जलन में भी आराम मिलता है।
4. आर्थराइटिस- अगर आप आर्थराइटिस की समस्या से ग्रस्त हो गए है तो अपने दिनचर्या में एक अनार का सेवन शुरू कर दें। इससे जोड़ों में होने वाले दर्द में आराम मिलता है। दरअसल, अनार के जूस में ऑस्टियोपोरोसिस, रूमेटाइड अर्थराइटिस और अन्य जोड़ों के दर्द को कम कर इस बीमारी के बढ़ोतरी में रोक लगाता है।
5. हार्ट रोग-दिल के मरीजों के लिए अनार काफी फायदेमंद है। इसका सेवन करने से खून का रोटेशन अच्‍छा होता है। रक्त वाहिनियां मोटी और कड़क नहीं होती है। इसके सेवन से आर्टरीज और कोलेस्ट्रॉल कम होता है और हृदय स्‍वस्‍थ रहता है।
6. ब्लड प्रेशर- आज के वक्त में कम उम्र में ही युवाओं को ब्लड प्रेशर की समस्या बढ़ने लगी है। ऐसे में अनार का सेवन जरूर करना चाहिए। इसे आप खा भी सकते है या अनार का जूस भी पी सकते हैं। अगर आपका बीपी हाई होता है तो यह कम करने में मदद करेगा।
7. मेमोरी बढ़ाए- अगर आपको भी लगता है कि आपकी मेमोरी कमजोर हो रही है तो रोज अनार के जूस का सेवन करें। एक अध्ययन के अनुसार अनार जूस का सेवन करने से मेमोरी बेहतर होती है।
8. डायबिटीज- डायबिटीज मरीजों के लिए भी अनार कारगर होते हैं। यह इंसुलिन बनाने में मदद करता है। हालांकि डायबिटीज के मरीजों को डॉक्टर की सलाह से अनार का सेवन करना चाहिए। भले ही यह प्राकृतिक रूप से मीठे हो लेकिन शुगर बढ़ने का खतरा जरूर होता है।
9. कमजोरी दूर करें- अक्सर बुखार, पीरियड्स या अन्य बीमारी होने पर शरीर में कमजोरी आ जाती है। ऐसे में अनार के जूस का भरपूर सेवन करें। इससे कमजोरी भी दूर होती है और ब्लड लॉस भी रिकवर होता है।
10. कैंसर में मददगार- ब्रेस्ट कैंसर का खतरा होने पर अनार के जूस का सेवन करना चाहिए। इसमें मौजूद तत्व प्रोस्‍टेट और ब्रेस्ट कैंसर को बढ़ने से रोकने में मदद करते हैं। यह कैंसर से लड़ने में बेहद राहत देता है।
Tagsघरेलु उपायचमत्कारिक घरेलु उपचारहेल्थ टिप्सस्वस्थ रहने के नियमदादी मां के नुक्सेपुरुषों के लिए ब्यूटी टिप्सब्यूटी टिप्ससुंदर बनाने के ब्यूटी टिप्स10 ब्यूटी टिप्सघरेलू नुस्खे फेस के लिएघरेलू नुस्खे बालों के लिएHome RemediesMiraculous Home RemediesHealth TipsHealthy Living RulesGrandma's TipsBeauty Tips for MenBeauty TipsBeauty Tips to be Beautiful10 Beauty TipsHome Remedies for FaceHome Remedies for Hairताज़ा समाचारब्रेकिंग न्यूजजनता से रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूज़लेटेस्ट न्यूज़न्यूज़ वेबडेस्कआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार हिंदी समाचारआज का समाचारनया समाचारदैनिक समाचारभारत समाचारखबरों का सिलसीलादेश-विदेश की खबरTaaza SamacharBreaking NewsJanta Se RishtaJanta Se Rishta NewsLatest NewsNews WebdeskToday's Big NewsToday's Important NewsHindi NewsBig NewsCountry-World NewsState-wise Hindi NewsToday's Newsnew newsdaily newsindia newsseries of newsnews of country and abroad
Apurva Srivastav

Apurva Srivastav

    Next Story