लाइफ स्टाइल

लगातार केला खा रहे हैं तो जान ले नुकसान

Apurva Srivastav
19 Feb 2023 6:56 PM IST
लगातार केला खा रहे हैं तो जान ले नुकसान
x
अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो केले का सेवन आपके लिए काफी हानिकारक हो सकता है

केला एक ऐसा फल है, जिसे कई लोग खाना पसंद करते हैं। इसे खाने से हमारी सेहत को कई सारे फायदे मिलते हैं। यह एक ऐसा फल है, जो हर जगह आसानी से मिल जाता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व हमें कई तरह की समस्याओं से बचाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सेहत के लिए फायदेमंद केला हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक भी साबित हो सकता है। दरअसल, केले के सेवन से शरीर को जितने फायदे मिलते हैं, उतने ही इसके नुकसान भी है। अगर आप भी बिना इन नुकसानों को जानें लगातार केला खा रहे हैं, तो आप हम आपको बताएंगे इससे होने वाले कुछ नुकसानों के बारे में-

कब्ज
आमतौर पर केला खाने से कब्ज जैसी पेट की समस्या में आराम मिलता है। लेकिन अगर आप ज्यादा मात्रा में इसका सेवन कर रहे हैं, तो यह आपके हानिकारक हो सकता है। खासतौर पर उन लोगों के लिए, जिन्हें पेट फूलने और कब्ज की शिकायत है। ऐसे लोग अगर आपको कब्ज की समस्या है, तो केला खाने से बचना चाहिए।
वजन
आमतौर पर केला उन लोगों को खाने की सलाह दी जाती है, जिनका वजन काफी कम है। दरअसल, केले में मौजूद फाइबर, नेचुरल शुगर और कैलोरी की मात्रा काफी ज्यादा पाई जाती है। ऐसे में इसके अधिक सेवन से मोटापे की समस्या हो सकती है। इसलिए अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो केले से दूरी बनाना बेहतर होगा।
डायबिटीज
अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो केले का सेवन आपके लिए काफी हानिकारक हो सकता है। दरअसल, केले में मौजूद नेचुरल शुगर शरीर में ब्लड शुगर लेवल बढ़ा सकता है। ऐसे में अगर आप डायबिटीज के मरीज है, तो बेहतर होगा कि आप केले का सेवन न करें।
अस्थमा
अस्थमा के मरीजों के लिए भी केला काफी हानिकारक होता है। दरअसल, केला खाने से अस्थमा के मरीजों में इसकी समस्या और भी ज्यादा बढ़ सकती है। इसलिए अगर आप अस्थमा के मरीज हैं, तो कोशिश करें कि आप इसका सेवन न करें।
माइग्रेन
अगर आपको माइग्रन की समस्या है, तो भी केले का सेवन न करें। दरअसल, इसमें मौजूद अमीनो एसिड टाइरोसिन होता है, जो शरीर में जाकर टायरामाइन में बदल जाता है। इसकी वजह से आपका माइग्रेन ट्रिगर हो सकता है।
एलर्जी
कई लोगों को केला खाने से एलर्जी भी हो सकती है। अगर केला खाने से आपको सूजन और एलर्जी की समस्या हो रही है, तो बेहतर होगा कि आप इसका सेवन न करें, क्योंकि आपको एलर्जी की वजह से यह समस्या हो सकती है।
Tagsघरेलु उपायचमत्कारिक घरेलु उपचारहेल्थ टिप्सस्वस्थ रहने के नियमदादी मां के नुक्सेपुरुषों के लिए ब्यूटी टिप्सब्यूटी टिप्ससुंदर बनाने के ब्यूटी टिप्स10 ब्यूटी टिप्सघरेलू नुस्खे फेस के लिएघरेलू नुस्खे बालों के लिएHome RemediesMiraculous Home RemediesHealth TipsHealthy Living RulesGrandma's TipsBeauty Tips for MenBeauty TipsBeauty Tips to be Beautiful10 Beauty TipsHome Remedies for FaceHome Remedies for Hairताज़ा समाचारब्रेकिंग न्यूजजनता से रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूज़लेटेस्ट न्यूज़न्यूज़ वेबडेस्कआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार हिंदी समाचारआज का समाचारनया समाचारदैनिक समाचारभारत समाचारखबरों का सिलसीलादेश-विदेश की खबरTaaza SamacharBreaking NewsJanta Se RishtaJanta Se Rishta NewsLatest NewsNews WebdeskToday's Big NewsToday's Important NewsHindi NewsBig NewsCountry-World NewsState-wise Hindi NewsToday's Newsnew newsdaily newsindia newsseries of newsnews of country and abroad
Next Story