लाइफ स्टाइल

खरीद रही हैं कुर्ता तो इन बातों का ध्यान रखें

HARRY
28 Jun 2023 6:16 PM GMT
खरीद रही हैं कुर्ता तो इन बातों का ध्यान रखें
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | हर उम्र की महिला के पास कुर्तों का कलेक्शन तो मिल ही जाता है। महिलाएं कुर्ता पहन कर काफी कंफर्टेबल रहती हैं। इसको खरीदते वक्त आपको कुर्ते के ढेरों पैटर्न, कलर्स, स्टाइल आसानी से मिल जाते हैं। इसे महिलाएं प्लाजो, जींस, स्कर्ट और पैंट के साथ भी कैरी करती हैं। महिलाएं सबसे ज्यादा क्लासिक ए-लाइन कुर्ता से लेकर लेटेस्ट ट्रेंड हाई एंड लो कुर्ता तक में काफी कंफर्टेबल रहती हैं। हर तरीके के कुर्ते बाजार से लेकर ऑनलाइन आसानी से मिल जाते हैं।

कुर्ता खरीदने वाली हर महिला के लिए ये जानना बेहद जरूरी है कि वो कुर्ता खरीदते वक्त क्या देखती हैं। दरअसल, जिस तरह से एक परफेक्ट कुर्ते में आपका लुक निखर सकता है, वहीं दूसरी ओर अगर कुर्ता सही नहीं होगी तो ये आपके लुक को खराब कर सकता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं, जिनका ध्यान आपको कुर्ता खरीदते वक्त जरूर रखना चाहिए। कुर्ता खरीदते समय उसके फैब्रिक पर ध्यान जरूर दें। हमेशा मौसम के हिसाब से ही कुर्ता खरीदना चाहिए। अगर कुर्ते का फैब्रिक ज्यादा हल्का होगा तो ये ज्यादा चलेगा नहीं, वहीं ज्यादा मोटा होने पर ये गर्मी कर सकता है।

हर कार्यक्रम के हिसाब से कुर्ते के पैटर्न अलग-अलग आते हैं। अगर आपको स्टेटमेंट लुक चाहिए तो सिंपल ए लाइन कुर्ता ही बेस्ट है पर, जिन महिलाओं को एवरग्रीन लुक चाहिए, वो क्लासिक अनारकली या अंगरखा स्टाइल में से कुछ चुन सकती हैं। ये देखने में काफी क्लासी लगते हैं।

कुर्ता खरीदते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि आप उसे किसके साथ पहनने वाली हैं। जैसे कि प्लाजो या स्ट्रेट पैंट के साथ लॉंग कुर्ता चल जाता है, सलवार के साथ ये बेहद अजीब लगता है।

Next Story