- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- अगर आप भी झड़ते बालों...
लाइफ स्टाइल
अगर आप भी झड़ते बालों से है परेशान, तो अपनाएं टिप्स
Shubhra Nandy
30 Jan 2021 3:54 PM IST

x
आज कल बालों को झड़ना और टूटना एक आम बात हो गई. ज्यादातर लोगों इस समस्या से परेशान है.
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| आज कल बालों को झड़ना और टूटना एक आम बात हो गई. ज्यादातर लोगों इस समस्या से परेशान है. हम में से ज्यादातर लोगों को पता नहीं होता है कि बालों का झड़ना किस तरह से रोक सकते हैं. कई लोग गिरते बालों को आम बात समझकर नजरअदांज कर देते हैं लेकिन जरूरत से ज्यादा बाल झड़ने पर आप गंजे भी हो सकते हैं. बालों को दिन में ही नहीं रात में भी केयर करने की जरूरत होती है.
अगर आप भी टूटते बालों से परेशान है तो हम आपको कुछ टिप्स बता रहे हैं जिसे अपनाकर आप झड़ते बालों को गिरने से रोक सकती हैं. साथ ही आपके बालों की रुकी हुई ग्रोथ भी दोबारा शुरू हो सकती हैं. आइए जानते हैं उन टिप्स के बारे में.
सोने से पहले बालों में कंघी करें
दिन भर बाल खुले रहने की वजह से उलझ जाते हैं. अगर रात में इन्ही बालों के साथ आप सो जाएंगे तो सुबह उठकर आपके बाल सबसे ज्यादा टूटते हैं. इसलिए रात को सोने से पहले बालों को कंघी से सुलझा ले.
गर्म तेल से मसाज करें
रात को सोने से पहले स्कैल्प की मसाज करना बहुत जरूरी है. ऐसा करने से बालों के स्कैल्प में खून संचार करने लगेगा. इससे आपके बाल हेल्दी और मोटे होंगे. बालों में उंगलियों से मसाज करना बहुत फायदेमंद होता है. इसके अलावा आप शैंपू करने से 2 घंटे पहले गर्म तेल से मसाज कर सकती हैं. ऐसा करने से बाल स्वस्थ,घने और लंबे होते हैं.
हेयर सीरम लगाएं
बालों को शाइनी और हेल्दी रखने के लिए सोने से पहले हेयर सीरम को बालों में अच्छे से लगाएं. लेकिन इसे बालों की जड़ और स्कैल्प पर न लगाएं. एक्सपर्ट का कहना है कि रात में सोने से पहले हेयर सीरम लगाना बहुत फायदेमंद होता है.
बालों की चोटी बनाएं
सोने से पहले बालों की चोटी बनाकर सोए. क्योंकि सोते समय हम कई करवटें लेते है इससे हमारे बाल रगड़ खाने से टूटते हैं . लेकिन अगर आप बालों को बांधकर या समेट कर सोती हैं तो बाल टूटने की आशंका कम रहती है.
Next Story





