लाइफ स्टाइल

कही आप भी अनियमित खाना तो नहीं खाते, सेहत और वजन पर पड़ सकता है बुरा असर

Sanjna Verma
25 May 2024 10:57 AM GMT
कही आप भी अनियमित खाना तो नहीं  खाते, सेहत और वजन पर पड़ सकता है बुरा असर
x

ओवर ईटिंग करना और एक्सरसाइज न करना वेट बढ़ने का मुख्य कारण होता है। इसलिए खानपान की आदतों में सुधार करने के साथ ही डाइट में हेल्दी चीजों को शामिल करना चाहिए। अनियमित खाने का सेहत और वजन पर असर पड़ता है. ओवर ईटिंग करना और एक्सरसाइज न करना वेट बढ़ने का मुख्य कारण होता है। इसलिए खानपान की आदतों में सुधार करने के साथ ही डाइट में हेल्दी चीजों को शामिल करना चाहिए। वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो अनियमित खाना खाते हैं। इन लोगों के खाना खाने का समय फिक्स नहीं होता है। यहां तक की वेट लॉस की चाहत में मील्स को स्किप कर देते हैं। लेकिन यह जानना बेहद जरूरी है कि क्या सच में अनियमित खाना खाने से वेट कम हो सकता है।

वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो अनियमित खाना खाते हैं लेकिन इसके बाद भी उनका वेट कम होता है। ऐसे में यह सवाल उठता है कि क्या सही है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि क्या अनियमित खाने से वजन बढ़ सकता है या वजन कम किया जा सकता है। तो आइए जानते हैं एक्सपर्ट की इस बारे में क्या राय है।
बढ़ सकता है वेट
अनियमित खाना खाने से आपका वजन बढ़ सकता है और आपकी सेहत पर भी इसका बुरा असर पड़ सकता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक नियमित रूप से खाना खाने वाले लोगों का स्वास्थ्य बेहतर रहता है। साथ ही उनमें मोटापे की समस्या नहीं होती है। वहीं जो लोग अनियमित खाना खाते हैं, या लेट नाइट शिफ्ट के कारण देर रात खाना खाते हैं। वह लोग ओबेसिटी का शिकार ज्यादा होते हैं। जिन लोगों के खाना खाने का समय फिक्स नहीं होता है, उन्हें मोटापे और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।इतना ही नहीं जिन लोगों का खाना खाने का समय फिक्स नहीं होता है, उनके खानपान में कंसिसटेंसी की कमी होती है। इन लोगों का मेटाबॉलिज्म भी सही तरह से काम नहीं करता है। इन लोगों में बॉडी मास इंडेक्स भी हाई होता है। अगर आप इसको सरल शब्दों में समझना चाहें, तो ऐसे लोगों में हाई बॉडी फैट पाया जाता है। अनियमित खाना खाने की वजह से शरीर का फैट बढ़ सकता है, जोकि सही नहीं है।

न्यूट्रिएंट्स की कमी
वहीं अनियमित खाना खाने की वजह से लोग अक्सर भूखे ही रह जाते हैं। फिर भूख मिटाने के लिए स्नैक्स, जंक फूड और अनहेल्दी चीजों का सेवन करने लगते हैं। जिससे शरीर को पर्याप्त मात्रा में न्यूट्रिएंट्स नहीं मिल पाता है।

पाचन संबंधी समस्या
अगर आप भी अनियमित खाना खाते हैं, तो आपको पाचन संबंधी समस्या शुरू हो सकती है। दरअसल, सही समय पर और हेल्दी डाइट फॉलो नहीं करने पर यह आपकी पाचन क्रिया को प्रभावित करता है। इस तरह के लोगों में कब्ज की शिकायत होने लगती है।

ईटिंग डिसऑर्डर का शिकार
बता दें कि जो लोग अनियमित खाना खाते हैं या अक्सर खाना स्किप करते हैं। उन लोगों को एक समय के बाद ईटिंग डिसऑर्डर होता है। क्योंकि समय से खाना न खाने की वजह से भूख लगती रहती है। भूख को मिटाने के लिए ऐसे लोग अपने पास चिप्स और स्नैक्स आदि रखने लगते हैं। कई बार बिना भूख के भी इन चीजों का सेवन करते हैं। जिसके कारण वजन बढ़ने लगता है।


Next Story