लाइफ स्टाइल

अनिद्रा की समस्या है तो रात को सोने से पहले इन चीजों से करें परहेज

Tara Tandi
15 Nov 2022 4:41 AM GMT
अनिद्रा की समस्या है तो रात को सोने से पहले इन चीजों से करें परहेज
x
आधुनिक समय में सेहतमंद रहने के लिए संतुलित आहार, रोजाना एक्सरसाइज और पर्याप्त नींद जरूरी है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। आधुनिक समय में सेहतमंद रहने के लिए संतुलित आहार, रोजाना एक्सरसाइज और पर्याप्त नींद जरूरी है। इसके लिए रोजाना कम से कम 8 घंटे जरूर नींद लें। अगर आप नींद कम लेते हैं, तो सेहत पर बुरा असर पड़ता है। खासकर, मानसिक सेहत पर अधिक प्रभाव पड़ता है।

जानकारों की मानें तो कम सोने वाले लोगों का दिमाग सही से काम नहीं करता है। इस वजह से दिनचर्या भी प्रभावित होती है। आप अधूरे मन से किसी कार्य को करते हैं। इसके अलावा, सेहत संबंधी परेशानियां भी पैदा होती हैं। अगर आपको भी देर रात तक नींद नहीं आती है। आसान शब्दों में कहें तो अनिद्रा की समस्या है, तो रात में सोने से पहले इन चीजों से परहेज करें। आइए जानते हैं-
रात में सोने से पहले कैफीन युक्त चाय या कॉफ़ी का सेवन बिल्कुल न करें। अगर आप रात में कैफीन युक्त ड्रिंक का सेवन करते हैं, तो यह शरीर को शक्ति प्रदान करता है। इसके साथ ही तंत्रिका तंत्र को उत्तेजित करता है। दिन के समय कैफीन युक्त ड्रिंक्स का सेवन फायदेमंद होता है, लेकिन रात के समय भूलकर भी इनका सेवन न करें। इससे नींद न आने की समस्या हो सकती है।
जानकारों की मानें तो रात में सोने से ठीक पहले एक्सरसाइज बिल्कुल न करें। अच्छी नींद पाने के लिए कम से कम 3 या 4 घंटे पहले एक्सरसाइज करें। सोने से ठीक पहले एक्सरसाइज करने से शरीर में कई ऐसे हार्मोन का उत्सर्जन होता है, जिससे नींद गायब हो जाती है।
देर रात तक मोबाइल सर्फिंग न करें। मोबाइल और लैपटॉप से निकलने वाली ब्लू लाइट से नींद न आने की समस्या होती है। ब्लू किरणों से शरीर को ऐसा आभास होता है कि यह दिन का समय है। इस वजह से शरीर में मेलाटोनिन का उत्पादन कम होता है। इससे रात की नींद गायब हो जाती है। इसके लिए रात में सोते वक्त मोबाइल सर्फिंग न करें।

न्यूज़ क्रेडिट: navyugsandesh

Next Story