लाइफ स्टाइल

अगर चेहरा है मोटा तो ये हेयरस्टाइल आप कर सकती हैं ट्राई, लगेंगी खूबसूरत

SANTOSI TANDI
1 Sep 2023 5:50 AM GMT
अगर चेहरा है मोटा तो ये हेयरस्टाइल आप कर सकती हैं ट्राई, लगेंगी खूबसूरत
x
सकती हैं ट्राई, लगेंगी खूबसूरत
जब भी हम तैयार होते हैं तो अच्छे कपड़े पहनने के साथ-साथ मेकअप और हेयर स्टाइल का ध्यान रखते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इसी के साथ हमारा लुक परफेक्ट नजर आता है। लेकिन दिक्कत तब आती है जब हम फेस कट के हिसाब से हेयर स्टाइल नहीं बनाते हैं। इसकी वजह से अक्सर हमारा लुक परफेक्ट नजर नहीं आता है। खासकर मोटे फेस वाली लड़कियों के ऊपर हर तरीके के हेयर स्टाइल सूट नहीं करते हैं। ऐसे में आपको यहां बताए गए हेयर स्टाइल को ट्राई करना चाहिए। ये दिखने में भी अच्छे होते हैं साथ ही इन्हें बनाना भी आसान होता है।
लूज वेब हेयर स्टाइल
अगर आपको अपने लुक को सिंपल रखना है तो इसके लिए सबसे बेस्ट हेयर स्टाइल है लूज वेब हेयरस्टाइल। इसे बनाने के लिए आपको न ही ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी और न ही इसे बनाने में ज्यादा समय लगेगा। इस तरीके के हेयर स्टाइल को आसानी से बनाया जा सकता है। इसकी खास बात ये होती है कि इसमें कुछ अलग-अलग तरह की एक्सेसरीज को एड कर सकती हैं। ऐसे में आपको सिंपल हेयर स्टाइल लुक भी चेंज हो जाएगा। चबी फेस पर ये हेयर स्टाइल भी काफी अच्छे लगते हैं। ऐसे में आपको इन्हें जरूर ट्राई करना चाहिए।
मेसी बन हेयर स्टाइल
कई बार ऐसा होता है कि हम किसी फंक्शन में एथनिक वियर स्टाइल करते हैं तो उसके साथ कैसे हेयर स्टाइल (3 इजी हेयर स्टाइल) बनाएं ये समझ नहीं आता है। अगर आपका फेस चबी है तो इसके लिए आप मेसी बन हेयर स्टाइल बना सकती हैं। इसके लिए आपको बस अपने बालों में एक-एक लेयर को लेकर बन क्रिएट करना है। आप चाहे तो साइड ब्रेड के साथ भी इस बन को क्रिएट कर सकती हैं। ये दिखने में भी अच्छा लगता है साथ ही बनने में भी ज्यादा समय नहीं लेता है।
आप चाहे तो इस हेयर स्टाइल के साथ आप आर्टिफिशियल हेयर एक्सेसरीज एड कर सकती हैं।
लो ट्विस्टेड पोनीटेल
पोनीटेल कई तरह की बनाई जाती है लेकिन अगर आप कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं तो इस बार ट्विस्टेड पोनीटेल (कुर्ती के साथ बनाएं ये हेयर स्टाइल) को ट्राई कर सकती हैं। इसके लिए आपको पहले लो पोनीटेल क्रिएट करनी है। फिर थोड़े-थोड़े सेक्शन लेकर इसे रबर बैंड से बांधनी है। इसके बाद ऊपर की तरफ इसे उठाना है। इससे एक वेब बन जाएगा। ऐसे आप इसे बना सकती हैं और अपने लुक को परफेक्ट बना सकती हैं।
आप भी अपने फेस कट के हिसाब से हेयर स्टाइल बना सकती हैं और लुक को परफेक्ट बना सकती हैं।
उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें, साथ ही कमेंट भी करें और हरजिंदगी से जुड़े रहें।
Next Story