लाइफ स्टाइल

अगर गर्भावस्था के बाद खिंचाव के निशान दूर नहीं होते हैं, तो अपनाएं ये उपाय

Tara Tandi
20 July 2022 4:59 AM GMT
अगर गर्भावस्था के बाद खिंचाव के निशान दूर नहीं होते हैं, तो अपनाएं ये उपाय
x
महिला के लिए प्रेग्नेंसी एक सुखद एहसास होती है। लेकिन इसके साथ ही शारीरिक और मानसिक कठिनाईयों से भी गुजरना होता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। महिला के लिए प्रेग्नेंसी एक सुखद एहसास होती है। लेकिन इसके साथ ही शारीरिक और मानसिक कठिनाईयों से भी गुजरना होता है। जिसमे से एक है शरीर पर पड़े स्ट्रेच मार्क्स के निशान। जिनका समय रहते अगर उपाय नहीं किया गया तो ये जल्दी नहीं जाते। दरअसल, गर्भ में बच्चा जब बढ़ता है तो पेट की मांसपेशियों में खिंचाव आता है। जिसकी वजह से त्वचा में स्ट्रेच मार्क्स उभरकर दिखने लगते हैं। जिन्हें इन तरीकों से दूर किया जा सकता है.

हालांकि स्ट्रेच मार्क्स केवल पेट पर ही नहीं होते। ये जांघ, हाथों के ऊपरी हिस्से या फिर कमर के आसपास के एरिया पर भी हो सकते हैं। इन्हें दूर करने के लिए आप चाहें तो इन तरीकों को आजमाकर देख सकती हैं।
एक चम्मच नींबू के रस में बेकिंग सोडा को मिलाकर प्रभावित हिस्सेपर लगाएं। हल्के हाथों से स्कर्ब करें और इसे लगाकर छोड़ दें। फिर दस से पंद्रह मिनट बाद साफ कर लें। सप्ताह में तीन से चार बार इस उपाय को करने से कुछ ही दिनों में असर दिखने लगता है। क्योंकि नींबू और बेकिंग सोडा में ब्लीचिंग तत्व होते हैं। जो त्वचा की लालिमा को कम करने में मदद करते हैं।
इसके साथ ही असली चंदन की लकड़ी को पीसकर पाउडर बना लें। फिर इसमे हल्दी मिलाकर पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को स्ट्रेच मार्क्स वाले हिस्से पर लगाकर सूखने दे। जब ये पेस्ट सूख जाए तो इसे धो लें। लगातार इस्तेमाल करने से स्ट्रेच मार्क्स की समस्या दूर होने लगेगी।
अगर पेट पर स्ट्रेच मार्क्स आना शुरू हो गए हैं। तो इस पर तेल की मसाज काफी असरदार होती है। क्योकि तेल की मदद से त्वचा को नमी मिलती है और उसे पोषण मिलता है। जिससे गहरे निशान नहीं बनते। नारियल के तेल, बादाम के तेल को मिलाकर या फिर जैतून के तेल की रोजाना कम से कम दो बार मसाज स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा दिलाने में मदद करती है।
एलोवेरा जेल प्राकृतिक रूप से झुर्रियां हटाने का काम करता है। पेट पर बने स्ट्रेच मार्क्स को हटाने कि लिए रोजाना एलोवेरा जेल की मसाज करने से भी काफी असर दिखता है और कुछ ही दिनों में मार्क्स कम होने लगते हैं।
Next Story