- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- शिमला मिर्च आलू की...
लाइफ स्टाइल
शिमला मिर्च आलू की सब्जी बनाते-बनाते सूख जाती है, तो इन बातों का रखें ध्यान
Sarita
18 May 2025 5:44 PM IST

x
शिमला मिर्च आलू की सब्जी
Tasty recipe:हम आपको कुछ ऐसे हैक्स बता रहे हैं, जिन्हें फॉलो करने के बाद शिमला मिर्च आलू की सब्जी का स्वाद, रंग और बनावट को परफेक्ट तरीके से तैयार किया जा सकता है।
शिमला मिर्च आलू की सब्जी न सिर्फ झटपट बनती है, बल्कि रोटी, पराठा या दाल-चावल के साथ अच्छी भी लगती है। शिमला मिर्च की सब्जी दिखने में तो बहुत सिंपल लगती है, लेकिन बनाते वक्त कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है जैसे- सब्जी पकाते-पकाते सूख जाती है, आलू कच्चे रह जाते है या फिर शिमला मिर्च बहुत नरम होकर बेकार लगने लगती हैं।
अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो यह लेख आपकी मदद कर सकता है। हम आपको कुछ ऐसे हैक्स बता रहे हैं, जिन्हें फॉलो करने के बाद शिमला मिर्च आलू की सब्जी का स्वाद, रंग और बनावट को परफेक्ट तरीके से तैयार किया जा सकता है।
अगर आपकी शिमला मिर्च की सब्जी पकाने वक्त सूख जाती है, तो ज्यादा तेल का इस्तेमाल करें। कई बार शिमला मिर्च या आलू तेल जरूरत से ज्यादा पी जाता है। इसलिए अगर आप खाना बनाने के लिए 1 कप तेल का इस्तेमाल करते हैं, तो इसे 2 कप कर दें।
सब्जी में पानी छिड़ककर पकाएं
कई लोग शिमला मिर्च आलू की सब्जी बनाते वक्त पानी का इस्तेमाल नहीं करते और यह पकते-पकते सूख जाती है। अगर आप भी ऐसा करते हैं, तो आलू और शिमला मिर्च पकाते वक्त ढक दें। साथ ही, 2 चम्मच पानी डालकर हल्की आंच पर दें। इससे सब्जी सूखी नहीं बनेगी और आसानी से गल भी जाएगी।
अगर आप कड़ाही या पैन को ढकते हैं, तो ढक्कन के ऊपर पानी भरकर रखें। इससे भाप बनी रहेगी और सब्जी बिना जले अंदर से गीली-नरम बनी रहेगी। हालांकि, यह तरीका बहुत लोगों के लिए नया हो सकता है, लेकिन यह बहुत मददगार है।
आलू को पहले आधा उबालकर इस्तेमाल करें
अगर आपको लगता है कि सब्जी बनने में बहुत टाइम लगता है, तो आप आलू को उबालकर इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आलू बहुत कच्चे हैं, तो उन्हें पहले उबाल लें या हल्का फ्राई कर लें। इससे पकने में समय कम लगेगा और शिमला मिर्च के साथ अच्छी तरह से मिल जाएंगे।
कई लोग जल्दबाजी के चक्कर में तेज आंच पर पकाते हैं, लेकिन ऐसा करने से सब्जी जल जाती है और सूखने भी लगती है। अगर आप चाहते हैं कि आपके साथ ऐसा न हो, तो बेहतर होगा हल्की आंच पर सब्जी रखें और चलाते हुए पकाएं।
टमाटर या दही का हल्का इस्तेमाल
अगर आप चाहें तो एक छोटा टमाटर या 1 चम्मच दही भी डाल सकते हैं, जो थोड़ी नमी बनाए रखेगा और सब्जी सूखने नहीं देगा। इससे सब्जी का स्वाद भी बढ़ जाएगा और यह सूखी भी नहीं रहेगी, बस आपको मात्रा का ध्यान रखना होगा।
इसे जरूर पढ़ें-अगर रोज़-रोज़ सब्जी बनाने में आता है आलस तो ये 5 टिप्स झटपट कर देंगे काम
सौंफ-धनिया का इस्तेमाल करें
आप सब्जी को देसी स्वाद देने के लिए पीसे हुए सौंफ-धनिया का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको आधा कप सौंफ और आधा कप धनिया का इस्तेमाल करना होगा। एक बाउल में डालकर साफ करें और मिक्सर ग्राइंडर में डालकर पीस लें।
Tagsशिमलामिर्चआलूसब्जीइन बातों का रखें ध्यान जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचारFollowपांच टिप्सडिलिशियसएग रोल
Next Story





