- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Ice Cream Recipe:...

x
Ice Cream Recipe: यदि आपको आइसक्रीम खाना पसंद है तो आप इसे घर पर भी तैयार कर सकते हैं। यहां हम आपको एक ऐसी आइसक्रीम बनाने की विधि बताने जा रहे हैं, जिसको बनाने में चीनी और दूध की जरूरत भी नहीं पड़ती। इस वजह से ये आइसक्रीम काफी हेल्दी है। तो चलिए बिना देर किए आपको घर पर ही हेल्दी आइसक्रीम बनाने की विधि बताते हैं।
आइसक्रीम बनाने का सामान:
पका हुआ आम
पका हुआ केला
खजूर
काजू
बादाम
पिस्ता
विधि:
ऊपर दिए गए सामानों की मदद से आप बिना दूध और चीनी की आइसक्रीम तैयार कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको आम और केले को फ्रीज करना है। दोनों चीजों को फ्रीज करने से लिए आम और केले को टुकड़ों में काटकर एक कटोरे में रखें और फिर इस कटोरे
इसके बाद जब आइसक्रीम बनाने को तैयार हों, तो कम से कम 15 मिनट पहले खजूर को पानी में भिगो दें। इससे वो नरम हो जाते हैं। अब एक ब्लेंडर लेकर उसमें फ्रीज किए हुए केला, आम और भिगोकर रखे हुए खजूर डालें। खजूर के बीजों को निकाल लें।
इसके बाद इसे तब तक ब्लेंड करें जब तक एकदम स्मूद और क्रीमी आइसक्रीम जैसा टेक्सचर न आ जाए। जब ये सही तरह से ब्लेंड हो जाए तो इसे निकालकर आइसक्रीम मोल्ड में डालें।
इसके बाद इस मोल्ड में काजू-बादाम और पिस्ता को छोटे टुकड़ों में काटकर डाल दें और एक चम्मच से मिक्स करें। आखिर में इस आइसक्रीम मोल्ड को फ्रीजर में कम से कम 4-5 घंटे के लिए रख दें। बस आइसक्रीम तैयार है, अब इसे जब चाहें तब निकालकर सर्व करें और परिवारवालों का दिल जीतें।
Next Story





